image: Batti gul meter chalu trailer launch

Video: पहाड़ी लोगों के हौसले को दिखाती फिल्म.. बत्ती गुल मीटर चालू का ट्रेलर देखिए

Aug 10 2018 4:32PM, Writer:आदिशा

लीजिए आखिरकार बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म का ट्रेलर सभी के सामने आ गया है। इस फिल्म में शहिद कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। शाहिद कपूर इसमें गढ़वाली लड़के का किरदार निभा रहे हैं तो श्रद्धा कपूर इसमें एक गढ़वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में पहाड़ की आम बोलचाल की भाषा का काफी जगह इस्तेमाल किया गया है। बल और ठहरा जैसे आम बोलचाल के शब्द आपको इस फिल्म में दिखेंगे। साथ ही आपको इस फिल्म में ये भी दिखेगा कि अगर पहाड़ के किसी युवा ने अपने मन में कुछ करने की ठान ली, तो वो उसे पूरा करके ही रहता है। श्रद्धा कपूर इसमें ललिता नौटियाल का किरदार निभा रही हैं। शाहिद कपूर अपने किरदार में एक बार फिर से फिट बैठते दिख रहे हैं। टिहरी की लोकेशन में शूट की गई ये फिल्म खूबसूरती से भरपूर है।

यह भी पढें - केदार आपदा में खोई पत्नी जब 19 महीने के बाद मिली, तो रो पड़ी हर आंख..अब बन रही है फिल्म
इस ट्रेलर में शुरूआत में हंसी मजाक दिखाया गया है लेकिन ट्रेलर के जाते जाते ये फिल्म एक बड़ा संदेश छोड़ रही है। बिजली चोरी पर बनी ये फिल्म एक भावनात्मक और गंभीर मोड़ पर चली जाती है। यहां से एक पहाड़ी युवा की हिम्मत की कहानी भी दिखाई गई है। जहां दिखाया गया है कि पहाड़ के युवाओं की आवाज और हौसले किस तरह से बुलंद होते हैं। आइए आप भी ये ट्रेलर देखिए।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home