Video: देवभूमि के लड़के ने जीता देश का दिल, स्टार प्लस के शो में फिर गाया पहाड़ी गीत
Aug 20 2018 12:10PM, Writer:आदिशा
कुछ भी कहिए, पहाड़ की आवाज़ का जादू बेमिसाल है। खुशी तब होती है, जब पहाड़ के युवा अपने पुराने गीतों को साथ लेकर चल रहे हैं और किसी भी बड़े मंच में गाने से नहीं हिचकिचाते। ऐसे ही हैं संकल्प खेतवाल। स्टार प्लस के शो दिल है हिंदुस्तानी-2 में संकल्प खेतवाल की हर परफॉर्मेंस में पहाड़ का संगीत और पहाड़ के शब्दों का जादू जरूर दिखा। एक बार फिर से हम आपके सामने एक वीडियो लाए हैं। हालांकि ये वीडियो छोटा जरूर है लेकिन आपका दिल जीतने के लिए ये काफी है। ये वाला वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि संकल्प खेतवाल के सामने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र बैठे हैं। वो भी बड़े ध्यान से संकल्प के इस गीत को सुन रहे हैं। इस बार दिल है हिंदुस्तानी-2 के शो में संकल्प ने हर बार पहाड़ी गीतों को तवज्जो दी।
यह भी पढें - Video: संकल्प खेतवाल का जादू बरकरार, स्टार प्लस के शो में देश ने सुना गढ़वाली गीत
ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि इतने बड़े मंच में हर बार किसी पहाड़ी ने पहाड़ी गीतों को अपनी ताकत बनाया हो। हालांकि इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड के गायकों ने बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई लेकिन लगातार पहाड़ी गीतों को वो साथ लेकर नहीं चले थे। संकल्प ने इस मिथक को तोड़ा और हर बार एक नया पहाड़ी गीत देश को सुनाया। हर बार बॉलीवुड के दिग्गजों ने संकल्प को सराहा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ये ही वजह से है कि संकल्प को नई ऊर्जा भी मिली। अब एक आप भी संकल्प का ये गीत सुनिए और शेयर जरूर करें।