गढ़वाल राइफल के जवान बने देवदूत, केरल की भयानक बाढ़ में 1 हजार लोगों को बचाया
Aug 20 2018 3:22PM, Writer:कपिल
वो वीर हैं। वीरता का कोई भी प्रमाण उनसे आज तक छूटा नहीं। सीमा पर देश की रखवाली करनी हो या फिर देश के भीतर आफत में फंसे लोगों की जान बचानी हो, हर जगह गढ़वाल राइफल के वीर जवान देवदूत बनकर आए। आज हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको इन वीरों पर गर्व होगा। इस वक्त केरल भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। हजारों जिंदगियां पानी के बीच त्राहि-त्राहि कर रही हैं। देशभर से राहत पैकेज केरल के लिए जा रहे हैं। ऐसे में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए गढ़वाल राइफल की एक टुकड़ी वहां भेजी गई है।
जय जवान
Manisha Bisht द्वारा इस दिन पोस्ट की गई सोमवार, 20 अगस्त 2018
13 गढ़वाल के जांबाजो नें अब तक एक हजार से भी अधिक लोगों को मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला है। मानवता का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा? वास्तव में ये जांबाज हर किसी के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं।
यह भी पढें -
Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्माबेहद कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों में भी 13 गढ़वाल के जांबाज आपदा से प्रभावितों की जान बचाने और उन्हें खाना व दवाइयाँ देने में जी जान से जुटे हैं। जो तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं, वो वास्तव में बेहद खास हैं क्योंकि जिस तरह से गढ़वाल राइफल के जवान बिना किसी डर के लोगों को बचा रहे है, वो जबरदस्त काम है।
कभी बुजुर्गों को बाढ़ से निकलना, कभी महिलाओं के लिए देवदूत बनना, कभी बच्चों को उनके परिवार से मिलाना..हर तरह से गढ़वाल राइफल के जवान केरल में देवदूत साबित हो रहे हैं। अब तक
गढ़वाल राइफल के ये जांबाज 1 हजार से ज्यादा लोगों के लिए मददगार साबित हो चुके हैं। गर्व होता है इन वीरों पर, जो देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने से नहीं घबराते और मौका पड़ने पर लोगों के लिए देवदूत बनते हैं। आप भी ये हैरतंगेज तस्वीरें देखिए।
केरल के देवदूत
Manisha Bisht द्वारा इस दिन पोस्ट की गई सोमवार, 20 अगस्त 2018
यह भी पढें -
देवभूमि का नायक, लेफ्टिनेंट जनरल बलंवत सिंह नेगी, चीन-पाकिस्तान का बाप है ये हीरोआंसुओं की बाढ़... रोते बिलखते बुजुर्ग और बच्चे... हाथ से रेत की तरह फिसलती जिंदगी। केरल में आई बाढ़ का ऐसा मंजर देख किसी का भी दिल कांप जाता है।ऐसे में कोई बहादुरी और तत्परता से हाथ बढ़ाकर आपको मौत के मुंह से खींच ले तो वह किसी फरिश्ते से कम नहीं होता।
केरल की बाढ़ में फंसे लोगों के लिए 13 गढ़वाल राइफल्स के जवान जिंदगी का पुल बन गए हैं। सलाम इन जवानों को।