Video: उत्तराखंड शहीद की बेटी को मिला अक्षय कुमार का साथ, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे
Aug 20 2018 8:26PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड का वो वीर सपूत जिसने 10 आतंकियों को मार गिराया था। शरीर पर गोलियां लगी थी और इसके बाद भी वो आखिरी सांस तक आतंकियों से लड़ता रहा। जी हां हम बात कर रहे हैं शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की। दो सितंबर 2015 को कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में उन्होंने 10 आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद वो वीर गति को प्राप्त हुए थे। इस वीरता के लिए शहीद मोहन नाथ गोस्वामी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 2015 में तत्कालीन सरकार ने परिवार से कई वादे किए थे लेकिन सारे वादे अधूरे ही रहे। 12 हजार रुपये की पेंशन में शहीद की पत्नी को अपनी बेटी का पेट भी पालना है और परिवार को खर्च भी चलाना है। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जब इस बारे में जाना तो कहा कि वो शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की बेटी भूमिका की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे।
यह भी पढें - Video: पहाड़ का लाल...जिसे मरणोपरांत अशोक चक्र मिला, उस वीर की पत्नी दर-दर भटक रही है
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने शहीद के परिवार को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। शहीद की बेटी भूमिका को भी डॉक्टर बनाने का वादा किया। शहीद मोहन नाथ गोस्वामी उत्तराखंड के हल्द्वानी के बिंदुखता के रहने वाले थे। हम आपको वो वीडियो भी दिखा रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की शौर्यगाथा के बारे में जाना। 11 दिन में 10 विदेशी आतंकियों को मार गिराने के बाद वीर गति को प्राप्त होने वाले शहीद की बीर गाथा को सुनकर अक्षय कुमार की आंखें भर आई। इस दौरान अक्षय कुमार ने शहीद की बेटी भूमिका से पूछा की उसकी जिंदगी का मकसद क्या है ? नन्हीं भूमिका ने कहा कि वो डॉक्टर बनकर अपने पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं।
यह भी पढें - चमोली का सपूत, आंतकी हमले में सैकड़ों जान बचाई, उस वीर की मां दर-दर भटक रही है
इस दौरान अक्षय कुमार ने वादा किया वो भूमिका की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। अक्षय कुमार वो बॉलीवुड हीरो हैं, जो देशभर के शहीदों के परिवारों को मदद पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक वेबसािट भी खोली है, जिसमें हर को शहीदों के परिवारों को फंड दे सकता है। ये सारा फंड उन वूर सपूतों के परिवारों के लिए होता है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपनी जान गंवा दी। गर्व होता है ऐसे फिल्मी सितारों पर जो असल जिंदगी में हीरो जैसा काम कर रहे हैं। आप भी ये वीडियो देखिए।