Video: गढ़वाल राइफल के जवानों को सलाम, देशभर में हुई इस वीडियो की तारीफ
Aug 21 2018 1:27PM, Writer:कपिल
आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको गढ़वाल राइफल के इन वीरों पर गर्व होगा। इस वक्त केरल भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। हजारों जिंदगियां पानी के बीच त्राहि-त्राहि कर रही हैं। देशभर से राहत पैकेज केरल के लिए जा रहे हैं। ऐसे में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए गढ़वाल राइफल की एक टुकड़ी वहां भेजी गई है। 13 गढ़वाल के जांबाजो नें अब तक एक हजार से भी अधिक लोगों को मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला है।जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, वो वास्तव में बेहद खास है क्योंकि इसमें आपको दिखेगा कि किस तरह से केरल की भयानक बाढ़ के मुश्किल हालातों में ये जांबाज महिलाओं, बुजुर्गों, अपाहिजों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में ये जवान एक बुजुर्ग औरत को बचाते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढें - गढ़वाल राइफल के जवान बने देवदूत, केरल की भयानक बाढ़ में 1 हजार लोगों को बचाया
इसके बाद एक और बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए ये जवान दिख रहे हैं। इसके बाद के नजारे को देखकर और भी ज्यादा गर्व होता है। जिस शख्स को गढ़वाल राइफल के जवान पहली मंजिल से नीचे रेस्क्यू कर रहे हैं, वो चल-फिर नहीं सकता। आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि उस शख्स के पैर पर प्लास्टर बंधा है और वो केरल में बाढ़ के बीच एक मकान में फंस गया। जैसे ही 13-गढ़वाल राइफल के जवानों को इस बारे में पता चला, वो वहां पहुंचे। बाढ़ में फंसे हुए शख्स को सीढ़ियों से लाना मुश्किल था क्योंकि जलभराव होने की वजह से वहां पहुंचा नहीं जा सकता। इसलिए गढ़वाल राइफल के जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर उसका रेस्क्यू किया। देशभर की मीडिया ने इस वीडियो को प्रमुखता से दिखाया है। साथ ही बताया है कि किस तरह से जान पर खेलकर ये वीर जवान लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्मा
ये महज एक वीडियो है, ऐसे ना जाने कितने लोंगों को गढ़वाल राइफल के जवान अबतक बचा चुके हैं। गर्व होता है इन वीरों पर, जो देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने से नहीं घबराते और मौका पड़ने पर लोगों के लिए देवदूत बनते हैं। कभी बुजुर्गों को बाढ़ से निकलना, कभी महिलाओं के लिए देवदूत बनना, कभी बच्चों को उनके परिवार से मिलाना..हर तरह से गढ़वाल राइफल के जवान केरल में देवदूत साबित हो रहे हैं। अब तक गढ़वाल राइफल के ये जांबाज 1 हजार से ज्यादा लोगों के लिए मददगार साबित हो चुके हैं। गर्व होता है इन वीरों पर, जो देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने से नहीं घबराते और मौका पड़ने पर लोगों के लिए देवदूत बनते हैं। आप भी ये हैरतंगेज वीडियो देखिए और गर्व कीजिए।