‘गढ़वाल के गरीब लड़के को झूठे केस में फंसाया गया, मुंबई की जेल में कैद किया गया’
Aug 23 2018 8:16PM, Writer:कपिल
ये खबर वास्तव में हैरान करती है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का एक लड़के को झूठे केस में फंसाकर मंबई में कैद किया गया है। बेवजह और बिना बात के वो लड़का सलाखों के पीछे तड़प रहा है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पहाड़ के समाजवेसी रोशन रतूड़ी ने इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोशन रतूड़ी ने ही इस बात की जानकारी दी है कि दिलबर सिंह चौहान टिहरी गढ़वाल के कसतल गांव के रहने वाले हैं। उनको झूठे केस में फंसाकर मुंबई के थाणे की जेल में क़ैद किया गया है। रोशन रतूड़ी ने जानकारी दी है कि दिलबर सिंह चैहान पर धारा 205/14 और धारा 307 लगाई गई है। दिलबर बेहद गरीब परिवार से हैं। घर में खाने के लिए कुछ नहीं है और परिवार के पास रहने के लिए आशियाना भी नहीं है। रोशन रतूड़ी ने सरकार से उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।
यह भी पढें - सलाम..पहाड़ के रोशन रतूड़ी ने वो कर दिखाया, जो देश में कोई भी नहीं कर पाया!
रोशन रतूड़ी ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘’हम चाहते है कि उत्तराखंड सरकार इस बारे मैं जल्दी से जल्दी मुम्बई पुलिस से बात करे। इसके पीछे तीन और ज़िंदगियों का सवाल है। रोशन रतूड़ी ने ये भी बताया है कि ‘’दिलबर सिंह के केस से सम्बन्धित 52 पेज पर लिखी दास्तान मेरे पास है। लेकिन उसमें जो भी लिखा गया है, वो सच से कोसों दूर है। रोशन रतूड़ी अब दिलबर सिंह चौहान को वापस लाने की मुहिम में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि ‘’दिलबर सिह जैसे ना जाने कितने हमारे उतराखंडी भाई तकलीफो मै फंसे हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है’’। जाहिर सी बात है कि सरकार को इस बारे में कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए और जल्द से जल्द दिलबर सिंह चौहान की मदद करनी चाहिए। आप भी रोशन रतूड़ी की इस फेसबुक पोस्ट को जरूर पढ़िए।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के रोशन रतूड़ी ने 577 लोगों को बचाया, अपने दम पर किया बेमिसाल काम
इंसानियत के लिए सेयर किजीएगा ।
इनका नाम है दिसंबर सिह चौहान ,पिता का नाम-श्री गगां सिंह चौहान,ग्राम-कसतल,पट्टी डुगमदार ...
Posted by Roshan Raturi RR on Wednesday, August 22, 2018