Video: पहाड़ के विकेश उनियाल और रुचिका खंतवाल का धमाल..नया गीत, नया अंदाज
Aug 27 2018 1:41PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में इस वक्त हुनरमदों की कोई कमी नहीं है। खासतौर पर म्यूजिक के क्षेत्र में तो देवभूमि के युवा गजब ढा रहे हैं। इन्ही युवाओं में से एक चेहरा हैं विकेश उनियाल। टिहरी के विकेश उनियाल बीते कुछ वक्त से लगातार पैरों को थिरका देने वाले गीतों को लोगों के सामने पेश कर रहे हैं और सभी को ये गीत पसंद भी आ रहे हैं। इसकी वजह है इनके गीतों में ठेठ गढ़वाली शब्दों का इस्तेमाल। इस बार भी विकेश धूम-धड़ाके से सजा हुआ एक गीत लेकर आए हैं। 10 दिन में 65 हजार से ज्यादा लोग इस गीत को देख चुके हैं। विकेश उनियाल के गीतों में आपको सिर्फ और सिर्फ थिरका देने वाला अंदाज ही नज़र आएगा। इस गीत का नाम दिया गया है ‘सपना बांद’। इसे मोहन बिष्ट ने लिखा और विकेश ने अपनी आवाज दी है। बीच में जे एस रावत का लिखा हुआ गढ़वाली रैप कानों को अच्छा लग रहा है।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के जुबिन नौटियाल का सुपरहिट गीत, सिर्फ एक दिन में 2 लाख लोगों ने देखा
खास बात ये भी है कि इसमें आपको रुचिका खंतवाल भी दिखेंगी, जो बीते काफी वक्त से गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों की एलबम में काम कर रही हैं। असीम मंगोली ने इस गीत को संगीत से पिरोया है और कैमरे का काम विकास उनियाल ने संभाला है। इतना जरूर है कि पैरों को थिरकाने वाला ये गीत कुछ वक्त में आपको ये गीत पहाड़ी शादी-पार्टियों में जरूर सुनाई देगा। कुल मिलाकर कहें तो गीत अच्छा बन पड़ा है। धीरे धीरे विकेश से ये भी उम्मीदें हैं कि वो कुछ नए प्रयोगों के जरिए अपने गीतों को धार देंगे। दरअसल पहाड़ के गीतों को दुनिया के सामने पेश करने का जिम्मा अब काफी हद तक युवाओं के कंधों पर ही है। इसलिए इनकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। फिलहाल आप भी विकेश का ये नया गीत सुनिए और मस्त मगन रहिए।