Video: गढ़वाल राइफल की आन-बान-शान पर बना बेमिसाल गीत, देखकर शेयर जरूर करें
Aug 29 2018 3:09PM, Writer:कपिल
आमतौर पर जब आप लैंसडाउन जाएंगे, तो गढ़वाल राइफल के जवानों को इस गीत को जोश से गाते जरूर सुनेंगे। ये वो गीत है, जो सदियों से गढ़वाल राइफल के जवानों में जोश जगाने के लिए गाया जाता है। बढ़े चलो गढ़वालियों बढ़े चलो। ये बात सच है कि आज अगर देश की सेना में सबसे ताकतवर और हिम्मती जवानों की बात आती है, तो वो गढ़वाल राइफल के वीर जवान हैं। इस गीत के बोल ही ऐसे हैं कि आपके दिल में गढ़वाल राइफल के लिए सम्मान पैदा करेंगे। ‘तुमको अमर बदरी विशाल लाल की कसम..निज पूर्वजों की आन-बान-शान की कसम..जननी धरा वसुंधरा गढ़वाल की कसम..बढ़े चलो गढ़वालियो बढ़े चलो।’ वीर रस से ओत प्रोत ये कविता हिंदी जगत के महान कवि सोहनलाल द्विवेदी की याद दिलाती है, जिन्होंने कभी ‘बढ़े चलो’ कविता लिखकर देशवासियों के दिल में जोश जगा दिया था। गढ़वाल राइफल का ये गीत भी कुछ ऐसा ही है कि मन में देशभक्ति का भाव उफान मारता है। आप भी सुनिए और जोश से गाइए...बढ़े चलो गढ़वालियों बढ़े चलो।