Video: पहाड़ के लोकसंगीत का जादू देखिए, यू-ट्यूब पर आते ही हिट हुआ ये नया गीत
Sep 7 2018 2:37PM, Writer:सुधीर जुगरान
संस्कृति समाज को गति देती है और हर वर्ग को एक साथ बांधती है। संस्कृति से संस्कार, संस्कार से व्यवहार है और व्यवहार से समाज में सुख, समृद्वि जन्म लेती है। ये बात भी सच है कि "लोकगीतों" के ज़रिए पहाड़ की कलात्मक अभिव्यक्ति को जिंदा रखने का पुण्य बहुत कम कलाकारों को हासिल हो पाता है। उत्तराखंड के ऐसे ही एक कलाकार है, अरविन्द सिंह रावत। अरविन्द अपने गायन और लेखन के ज़रिए उत्तराखंडी लोकसंगीत को एक नयी पहचान दिलाने में लगातार प्रयासरत हैं। पेशे से उत्तराँचल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत अरविन्द लोकगीत एवं गढ़वाली गीत-संगीत की उम्दा समझ रखते है। अरविन्द बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें संगीत में बड़ी रूचि थी। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक,एमटेक और पीएचडी करने के साथ ही अपनी संगीत कला और लेखन को और ज्यादा निखारने में निरंतर लगे हैं।
यह भी पढें - अरविन्द सिंह रावत का एक जबरदस्त लोकगीत..जय घंडियाल देव
अरविन्द के गीतों में उत्तराखंड के गाँव, वहां की दिनचर्या, संस्कारों की झलक मिलती है। उत्तराखंड में जहां गढ़रत्न श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी और अन्य महान लोगों के लिखे और गाये गए गीतों को युवा कलाकार फिर से गाकर अपनी जगह बनाने की जुगत में लगे हैं, इसी दौर में अरविन्द खुद के लिए गीतों के संगीत को तैयार करने में काफी वक्त बिताते हैं। लोक भाषा और लोक संस्कृति के लिए उनके द्वारा किया जा रहा ये सुंदर प्रयास काबिलेतारीफ है। आज उत्तराखंड में बाज़ारवाद इस कदर हावी है की "लोक" का "परलोक" बनाने पर युवा तत्पर दिखाई देते है। ऐसे युवाओं को अरविन्द सिंह रावत से कुछ सीख लेनी चाहिए। अब ज़रा आप इस गीत को देखिए। प्यारे से शब्दों में गूंथा गया ये गीत कानों को, मन को और दिल को सुकून दने का काम करता है।
यह भी पढें - संकल्प खेतवाल का स्टार प्लस के शो में ये गीत देखिए
अरविन्द सिंह रावत द्वारा रचित और स्वरबद् उनकी एलबम " सिलेबाना" का गीत “बिन्दिये" उनकी भाषा और संगीत पर उम्दा पकड़ का परिचय करवाता है। रज्जी फिल्म्स द्वारा बनाये गए इस गीत का वीडियो उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार प्रसार में अभूतपूर्व योगदान है। गीत को काफी लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। शब्दों का जादू बेमिसाल है और ये ही जादू कानों में शहद घोलने का काम कर रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि अरविन्द सिंह रावत के गीत उत्तराखंड की लोकभाषा और लोकसंगीत को एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगे। "बिन्दिये" गीत का वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ है, जिसे एक ही दिन में हज़ारों लोग देख चुके हैं। उम्मीद है कि आप सभी को पसंद आएगा। अरविन्द सिंह रावत और उनकी पूरी टीम को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।