image: Elephant crushes woman and man in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: जंगल में हाथी ने महिला और पुरुष को कुचला..दोनों की दर्दनाक मौत

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के जंगल में हाथी ने एक महिला और पुरुष को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर
May 23 2021 1:52PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का खौफ अपने चरम पर है। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड में हाथियों के उपद्रव के चलते कई बार इंसानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। ऐसा ही कुछ कोटद्वार में देखने को मिला। कोटद्वार में हाल ही में एक हाथी ने गांव के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग की बताई जा रही है। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों के बीच में खौफ पसरा हुआ है। गांव के जंगलों में नित्य क्रम एवं लकड़ी काटने गए महिला एवं पुरुष को हाथी ने बेरहमी से कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद उन दोनों को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: पहले ठेके से दारू चोरी, फिर ब्लैक में लोगों को बेची..3 शातिर चोर गिरफ्तार
लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा मिली गई जानकारी के अनुसार प्रभाग की लालढांग रेंज की दूसरी बीट चमरिया सिगड्डी ब्लॉक में स्थित नया गांव के निवासी 60 वर्षीय धूम सिंह अपने नित्य क्रम के लिए जंगल की ओर गए थे। तो वहीं गांव की असगरी भी जंगल में लकड़ी काटने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर एक हाथी आ धमकी और शाम को तकरीबन 5:15 बजे हाथी ने उन दोनों के ऊपर हमला बोल दिया और दोनों को बेरहमी से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में वन विभाग को इस बात की सूचना दी और सूचना पर वन कर्मियों मौके पर पहुंचे। लालढांग रेंजर बिंदरपाल ने घायलों को हरिद्वार के जनपद चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उन दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही दोनों के परिजनों में शोक पसर गया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को वन क्षेत्र में जाने के लिए मना किया जा रहा है और अब ग्रामीणों के वन क्षेत्र में प्रवेश रोकने के लिए वहां पर वन कर्मियों को तैनात किया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home