image: Woman jumped from the bridge in Srinagar

श्रीनगर गढ़वाल: कीर्तिनगर के पुराने पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग..तलाश जारी

श्रीनगर के कीर्ति नगर में स्थित पुराने पुल से अलकनंदा नदी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी है। पुलिस की टीम द्वारा महिला की तलाश की जा रही है।
May 26 2021 5:55PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। श्रीनगर के कीर्ति नगर में स्थित पुराने पुल से अलकनंदा नदी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी है। इसके बाद से ही वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला उफलड़ा क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला बहुत देर तक अपने घर वापस नहीं लौटी जिसके बाद उसके परिजनों ने महिला की तलाश करना शुरू किया और उसकी आखिरी लोकेशन कीर्ति नगर के पुराने पुल के आसपास मिली। जब महिला के परिजन पुराने पुल के पास पहुंचे तब महिला की चप्पल नीचे नदी के किनारे मिली। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 12 अस्पतालों में होगा ब्लैक फंगस का इलाज..दो मिनट में पढ़िए पूरी लिस्ट
इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही इस पूरे मामले की सूचना पुलिस में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अब महिला की तलाश की जा रही है। परिजनों के मुताबिक महिला सुबह 5 बजे अपने घर से निकली थी और दोपहर तक अपने घर वापस लौट कर नहीं आई जिसके बाद उन्होंने महिला की आखिरी लोकेशन चेक की और वह पुराने पुल की मिली जिसके बाद उन्होंने पुराने पुल पर महिला की तलाश की तो वहां पर महिला की चप्पल अलकनंदा नदी के किनारे पड़ी हुई मिली। कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला सुबह अपने घर से निकली थी जिसके बाद वह नदी में कूद गई है और महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ और जल पुलिस अलकनंदा नदी में महिला की तलाश कर रहे हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home