image: Uttarakhand Forest Department Recruitment

उत्तराखंड रोजगार समाचार: वन विभाग में 400 पदों पर भर्ती..जानिए पूरी डिटेल

जल्द ही तकरीबन 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बेरोजगारी के दौर में यह खबर उम्मीद लेकर आ रही है।
Jun 10 2021 11:24AM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में कोरोना ने न केवल अर्थव्यवस्था को उजाड़ कर रख दिया है बल्कि बेरोजगारी भी प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं भी बेहद तनावग्रस्त जिंदगी जी रहे हैं। इसी बीच नौकरी की तीव्र इच्छा मन में पाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाइए। राज्य बनने के 21 सालों के बाद पहली बार उत्तराखंड वन विकास निगम खाली पदों पर बंपर भर्तियां करने वाला है। माना जा रहा है कि तकरीबन 400 पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं। दरअसल उत्तराखंड वन विकास निगम 21 साल के बाद भर्ती करने जा रहा है। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड वन विकास निगम में एक भी कर्मचारी भर्ती नहीं हुआ और अब 21 साल के बाद भर्ती की राह खुलने जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लंबे कर्फ्यू के बाद बड़ी राहत, आज से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन..पढ़िए गाइडलाइन
निगम ने खाली पदों का विवरण शासन को भेज दिया है और सेवा नियमावली को जल्दी अनुमोदित करने की मांग शासन से की गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही निगम 400 पदों के लिए बंपर भर्तियां निकालेगा। आपको बता दें कि निगम में कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद 40% अस्थाई कर्मचारी बचे हैं जबकि 60% पद खाली हैं। 2800 पदों में से तकरीबन साढ़े चार सौ पद प्रमोशन से भरे जाने हैं और 400 पदों पर सीधी भर्ती होगी। ऐसे में तकरीबन 400 पदों पर निगम जल्द ही भर्ती शुरू करेगा। पहले चरण में तकरीबन 400 पदों पर भर्तियां होंगी। वन निगम मुख्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्थापना के 21 सालों के बाद पहली बार वन निगम में भर्ती होने जा रही है। इससे पहले 2016 में भर्ती शुरू की गई थी मगर विवाद के कारण उनको रद्द कर दिया गया और अब खाली पदों का विवरण एवं सेवा नियमावली शासन को भेज दी गई है और नई नियमावली से निगम में भर्तियां शुरू की जाएंगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home