उत्तराखंड: गढ़वाल की रामलीला में शक्ति कपूर का खास अंदाज, दर्शकों को जमकर हंसाया
रामलीला मंचन के छठे दिन शूर्पनखा लीला और सीता हरण का मंचन था। उत्तराखंड में पहली बार लेजर वॉल रामलीला में इस्तेमाल किया गया। लक्ष्मण रेखा के साथ किया गया एनीमेशन की प्रस्तुति अदभुद थी।
Oct 11 2024 10:38AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला के छठे दिन शक्ति कपूर यहां पहुंच गए। मशहूर बॉलीवुड कलाकार शिक्ति कपूर ने दीप प्रज्वलन कर रामलीला शुभारंभ किया और इसके बाद अपने अलग अंदाज से समां बांध दिया। शक्ति ने अपनी प्रसिद्ध फिल्मों के खूब लोकप्रिय डायलॉग मंच से कहे, जिसके बाद दर्शक खूब ठहाके लगाते रहे।
Shakti Kapoor special appearance at the historic Ram Lila of Garhwal
टिहरी गढ़वाल में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 (देहरादून पंजी.) द्वारा गढ़वाल की रामलीला की जाती है, ये काफी पुरानी होने के साथ ही ऐतिहासिक भी है। बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर रामलीला के छठे दिवस के मंचन में मौजूद रहे, उन्होंने दीप प्रज्वलन कर रामलीला छठे दिवस का शुभारंभ किया और मुख्य अतिथि रहे। भव्य लेजर शो के एनीमेशन में बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर की मंच पर एंट्री ने रामलीला में आये लोगों को स्तब्द कर दिया। इसके बाद दर्शकों की मांग पर शक्ति ने अपनी सुपर हिट फिल्मों के जब डायलॉग कहे तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
स्पेशल इफ़ेक्ट वाली रामलीला को पसंद कर रहे लोग
1
/
श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी की रामलीला मंचन के छठे दिन शूर्पनखा लीला और सीता हरण का मंचन था। उत्तराखंड में पहली बार लेजर वॉल रामलीला में इस्तेमाल किया गया। लक्ष्मण रेखा के साथ किया गया एनीमेशन की प्रस्तुति अदभुद थी। डिजिटल चिंगारीयों, जंगल में सीता–हरण के दृश्यों ने रामलीला को जीवंत बना दिया, जिसका शक्ति कपूर भी मजा लेते रहे। पुरानी टिहरी की रामलीला 1952 में आजाद मैदान से शुरू होकर 2002 में टिहरी के डूबने तक होती रही। पुरानी टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में इसको 21 वर्षों 2023 में पुनः मंचित किया गया। 2023 में आयोजित रामलीला से पहली बार Laser Show का इस्तेमाल शुरू गया। रामलीला मंचन का डिजिटल प्रसारण भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।