image: DEHRADUN POLICE ARRESTED BOY AND GIRL IN LOOT CASE

देहरादून पुलिस की गिरफ्त में 'बंटी-बबली', इश्क के पागलपन ने बना दिया लुटेरा

20 साल का प्रेमी और उसकी 24 साल की प्रेमिका लूट के माल समेत पकड़े गए...जानिए पूरा मामला
Jul 8 2019 5:01PM, Writer:कोमल नेगी

कहते हैं प्यार इंसान की जिंदगी संवार देता है, पर प्यार और नासमझी में बड़ा अंतर है। प्यार से किसी का पेट भी नहीं भरता, लेकिन पर ये बात नासमझों को समझाए कौन। अब देहरादून में ही देख लीजिए, जहां एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने लूट के माल समेत धर लिया। पता चला है कि ये प्रेमी जोड़ा पेट भरने के लिए चोरी-लूट की वारदातों को अंजाम देता था। क्लेमेंटाउन में 6 जून को बंटी-बबली की इस जोड़ी ने एक तिब्बती महिला से उसका पर्स छीन लिया था। तब से दोनों पुलिस के रडार पर थे। रविवार को पुलिस ने दोनों को पिपलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमी का नाम है सागर, जो कि 20 साल का है। प्रेमिका सोनी 24 साल की है। पर प्यार में दोनों ने ना उम्र की सीमा देखी, ना समाज का बंधन। सोनी प्रेमी सागर से ना सिर्फ 4 साल बड़ी है, बल्कि तलाकशुदा भी है। सोनी का 7 साल का बेटा भी है। खबर है कि सागर और सोनी सहारनपुर के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले उनकी सहारनपुर में ही मुलाकात हुई। मुलाकात प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पर दोनों ही जानते थे कि समाज उनके रिश्ते को मंजूर नहीं करेगा। आगे पढ़िए पूरी कहानी...

यह भी पढें - देवभूमि में ये क्या हो रहा है, सिद्धबली धाम में भिड़ गई दो महिलाएं..वायरल हुआ वीडियो
बताया गया है कि इसके बाद दोनों देहरादून आ गए। यहां खुद को पति-पत्नी बताकर सुभाषनगर में कमरा लेकर रहने लगे। सागर की जोमैटो में जॉब भी लग गई थी, पर कुछ दिन पहले उसकी नौकरी चली गई। दोनों के सामने अब रोटी के लाले पड़ गए। फिर दोनों ने मिलकर प्लान बनाया और बाइक पर सवार हो लूट की वारदातें करने लगे। पर ये सब भी ज्यादा दिन नहीं चला। अब बंटी-बबली पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं इस घटना के बारे में सुन उनके परिजन भी शॉक में हैं। उनका कहना है कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि सागर और सोनी साथ में रह रहे हैं। सागर ये कहकर सहारनपुर से दून आया था कि वो दून में नौकरी कर रहा है। पर यहां वो सोनी के साथ रहकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था, उन्हें इस बात पर अब तक यकीन नहीं हो रहा। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं, पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home