image: city bus fallen in road in dehradun

देहरादून में सवारियों से भरी सिटी बस सड़क पर पलटी, 12 लोग हुए घायल

देहरादून में सवारियों से भरी सिटी बस बेकाबू होकर पलट गई, हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। पढ़िए पूरी खबर
Aug 12 2019 3:55PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। सड़क हादसे का का ताजा मामला देहरादून का है, जहां सिटी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कई यात्रियों को चोट लगी है, पर शुक्र है कि वो सभी सुरक्षित हैं। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसा डाकरा, गढ़ी कैंट के पास हुआ, जहां सवारियों से भरी बस पलट गई। एक्सीडेंट होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्री रोने-चिल्लाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। बाद में उन्हें इलाज के लिए निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। यहां हम आपको हादसे की तस्वीरें भी दिखा रहे हैं, इन्हें देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना गंभीर हो सकता था। पर शुक्र है कि किसी यात्री की जान नहीं गई। उन्हें चोट लगी है, पर वो सुरक्षित हैं।

यह भी पढें - देहरादून में बड़ा हादसा, नदी में बहे पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दो छात्र..मचा हड़कंप
रविवार को यात्रियों से भरी बस डाकरा जा रही थी। बस में लगभग 20 लोग सवार थे, जो कि गढ़ी कैंट के रहने वाले थे। इन लोगों को डाकरा में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। थोड़ी दूरी तय करने के बाद बस फिसलन भरे रास्ते पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। जिनमें से 10 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 12 सवारियों को हल्की चोट आई थीं। दून अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home