image: DEHRADUN UPADHI GOT SUCCESS IN PCS-J

देहरादून की उपाधि को बधाई...PCS(J) में पाई सफलता, पिता किताबों की दुकान चलाते हैं

देहरादून की उपाधि की सफलता काफी मायनों में अहम है। बेटी अब जज बनेगी...पिता देहरादून में किताबों की दुकान चलाते हैं।
Dec 22 2019 2:29PM, Writer:aadisha

कहते हैं की सफलता का सिर्फ और सिर्फ एक ही ज़रिया है...वो है कड़ी मेहनत। कड़ी मेहनत के बिना आप अपने लक्ष्य को किसी भी हाल में नहीं पा सकते। सफलता के लिए शॉर्ट कट का मतलब है गर्त में जाना। देहरादून की उपाधि ने इस बात को साबित कर दिखाया है। उपाधि ने पीसीएस(जे) में सफलता पाई है। आज उपाधि के पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उपाधि के पिता सूर्यप्रकाश आईएसबीटी में किताबों की दुकान चलाते हैं। माता इंदु भी उपाधि के पिता के हाथ में हाथ बंटाती हैं। इन सब परिस्थियों से निकलकर उपाधि अब जज बनने वाली हैं। उपाधि ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एमकेपी इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद उपाधि ने डीएवी कॉलेज में दखिला लिया। वहां उन्होंने एलएलबी किया और इसके बाद बादशाहीथौल टिहरी से एलएलएम किया। इसी बीच उपाधि ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उपाधि का कहना है कि वो बहुत ज्यादा पढ़ाई पर विश्वास नहीं करती हैं। रोजाना 6 से सात घंटे की पढ़ाई की मदद से आप किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकते हैं। हां जोभी पढ़ो वनो मन लगाकर पढ़ो। उपाधि का कहना है कि परीक्षा की बेहतर तैयारी के साथ आत्मविश्वास भी जरूरी है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से उपाधि को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का ये स्कूल बना देश की पहली पसंद, ये आंकड़े देखकर आपको गर्व होगा


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home