image: DIG arun mohan joshi action against police jawan

देहरादून: DIG अरुण मोहन जोशी ने सुनी आम आदमी की पुकार, 3 सिपाहियों को किया सस्पेंड

कुछ पुलिसकर्मी होते हैं जो नियम और कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ताई से पेश आते हैं। भले ही वह आम नागरिक हों या खुद पुलिसकर्मी। ऐसे ही बेबाक पुलिस अफसर हैं डीआईजी (DIG Arun Mohan Joshi) अरुण मोहन मोहन जोशी...
Jun 2 2020 7:54PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

डीआईजी और देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी न जाने कितनी बार अपनी ईमानदारी और सख्ती की वजह से चर्चा का विषय बने हैं, और यह जरूरी भी है। हालात ही कुछ ऐसे हैं कि सख्ती के बिना काम नहीं चलेगा। ऐसे में डीआइजी अरुण मोहन जोशी लोगों के साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मियों के साथ भी सख्ती से पेश आ रहे हैं। उनका एक ही रूल है, जो नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्ताई की जाएगी, अब चाहे वो आम नागरिक हों या खुद पुलिस विभाग के हों। आखिर यही एक सच्चे पुलिसकर्मी की खासियत है। उन्होंने अपने बेबाकपन और ड्यूटी के प्रति गंभीरता की झलक ऋषिकेश में दिखाई। दरअसल ऋषिकेश में एक टैक्सी मालिक ने तीन पुलिस सिपाहियों के ऊपर वसूली करने का आरोप लगाया था। उसने इस बात की शिकायत डीआईजी से की। उसने बताया कि वह टैक्सी लेकर 19 मई को रानीपोखरी जा रहा था कि तभी रास्ते में उसको जौलीग्रांट पुलिस चौकी के 3 सिपाहियों ने उसे रोका और वसूली करने लगे। पुलिस वालों ने उसे धमकी दी जिसके बाद ड्राइवर को मजबूरन उनको 20 हजार रुपए देने पड़े। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - कोरोना: उत्तराखंड के 4 जिलों में अब 38 हॉट स्पॉट, लागू रहेंगी पाबंदियां..यहां संभलकर रहें
अपने साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ टैक्सी मालिक ने आवाज उठाई और डीआइजी अरुण मोहन जोशी से शिकायत की। डीआइजी ने सख्त रवैया अपनाते हुए धमकाकर 20 हजार रुपए वसूलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के सख्त आदेश दे दिए हैं। डीआईजी के आदेश पर डोईवाला कोतवाली में एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने वसूली करने वाले सिपाही अजय बिष्ट, पुष्पेन्द्र कुमार और विनीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं डीआईजी जोशी के आदेश पर सीओ राकेश देवाली ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के बयान लिए जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकारा। डीआइजी जोशी का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। वह भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे, चाहे वो कोई भी हो। उन्होंने यह भी कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के ऊपर सख्त रवैया अपनाया गया है ताकि आगे से कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home