देहरादून के टपकेश्वर महादेव में प्रचंड उफान पर नदी, कई साल बाद दिखा ये नजारा..देखिए
ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से टपकेश्वर महादेव में नदी प्रचंड वेग पर है। देखिए वीडियो
Aug 10 2020 6:40PM, Writer:Komal Negi
देहरादून में भारी बारिश की बाद निचले इलाकों में आफत बढ़ गई है। हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं, वो टपकेश्वर महादेव का है। यहां का नजारा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। टपकेश्वर महादेव मंदिर में वर्षों बाद आज सौर मास सावन के अंतिम सोमवार में तमसा नदी अपने पूर्ण प्रवाह में दिखी। मंदिर को आने वाले रास्तों ने भी नदी का रूप धारण कर लिया। घंटो तक श्रद्धालु बाहर रुके रहे जलस्तर कम होने पर उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर की सुरक्षा दीवार भी तेज प्रवाह में बह गई। मंदिर के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि कई साल बाद इस तरह नदी का जलस्तर बढ़ा। हम आपको वीडियो दिखा रहे हैं कि किस तरह टपकेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को तमसा नदी पूर्ण वेग में दिखी। मंदिर की सीढ़ियों पर भी तेज बहाव से पानी बहने लगा। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर की सुरक्षा दीवार भी तेज प्रवाह में बह गई। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मौसम के कहर से सावधान, 8 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
ट्विटर पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से टपकेश्वर महादेव में नदी प्रचंड वेग पर है।
यह भी पढ़ें -
उत्तराखंड के पूरन भट्ट..शहर छोड़कर गांव लौटे, खेती और मधुमक्खी पालन से अच्छी कमाईउधर मसूरी में कैम्पटी फॉल भी उफान पर है। भारी बारिश के बाद ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। आप भी देखिए