image: Uttarakhand will increase cold after Deepawali

उत्तराखंड: ठंड ने नवंबर में तोड़ा बीते 3 साल का रिकॉर्ड..दिवाली बाद छूटेगी कंपकपी

उत्तराखंड में अचानक से तापमान में गिरावट आने से पिछले 3 सालों का ठंड का रिकॉर्ड भी टूट गया है। बीता 4 नवंबर उत्तराखंड में पिछले 3 सालों में सबसे ठंडा दिन साबित रहा जब न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Nov 6 2020 8:32AM, Writer:कोमल नेगी

तो लीजिए नवंबर माह भी आ गया और देखते ही देखते उत्तराखंड में ठंड ने भी अचानक से ही दस्तक दे दी है। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है और तापमान में गिरावट भी हुई है। इस बात का अंदाजा आपको लग भी रहा होगा। बद्रीनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों के गर्म कपड़े भी निकल चुके हैं। हालांकि ठंड को आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है मगर फिर भी ठंड में दस्तक देने के साथ ही बीते 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, उत्तराखंड में अचानक से तापमान में गिरावट आने से पिछले 3 सालों का ठंड का रिकॉर्ड भी टूट गया है। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम में अक्टूबर से ही शुष्कता महसूस होने लग गई थी। अचानक से ही तापमान में गिरावट आई और पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपावली के बाद उत्तराखंड में तापमान और अधिक गिरेगा और कड़ाके की ठंड होगी और दूसरे पखवाड़े से कोहरे की चादर बिछ जाएगी। अंदाजा तो यह भी लगाया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल कोहरा और भी दुगना घना होगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शातिर पोस्ट मास्टर ने उड़ाई लोगों की मेहनत की कमाई..डेढ़ करोड़ का किया गबन
मौसम विभाग केंद्र ऋतु आलोकशाला बाहदराबाद के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह से ही उत्तराखंड में मौसम में तीव्र बदलाव आया है और तापमान बेहद नीचे गिर गया है। 2 नवंबर से सुबह और शाम को ठंड काफी बढ़ गई है। शुरुआत में ही ठंड ने अपने पिछले 3 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बीते 4 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल का नवंबर पहले सप्ताह में आज के दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2018 की बात करें तो नवंबर के पहले हफ्ते का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2017 में भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। बीता 4 नवंबर उत्तराखंड में पिछले 3 सालों में सबसे ठंडा दिन साबित रहा जब न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से बड़ी खबर..रुद्रप्रयाग जिले की DM वंदना का तबादला, मिली दूसरी जिम्मेदारी
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में सूखी ठंड पड़ेगी और 22 नवंबर के बाद हल्की हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिवाली के बाद सूखी ठंड प्रदेश के निवासियों को सताएगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जाएगा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब जाने की संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में सर्दी के दस्तक देने के साथ ही पहले ही हफ्ते में कोहरा भी नजर आने लगा है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से कोहरा और घना हो जाएगा। इस साल कोहरा पिछले साल के मुकाबले दुगना होगा। पिछले साल कोहरे में देखने की विजिबिलिटी 100 मीटर थी जबकि इस साल 50 मीटर दूर भी लोग एक-दूसरे को नहीं देख पाएंगे। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। हरिद्वार, उधमसिंह नगर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में कई जगह आज हल्का कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा। रात में ठंडक और अधिक बढ़ सकती है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home