image: Yellow alert in uttarakhand 5 district

उत्तराखंड के 5 जिलों में कल से बदलेगा मौसम..बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
Feb 22 2021 5:51PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से धूप खिली है। सुबह और रात के समय ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में बढ़ती तपिश के चलते लोग गर्म कपड़े पहनने से परहेज करने लगे हैं। मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए अहम साबित होने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। 23 फरवरी को जिन जिलों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है, उनके बारे में भी जान लें। कल उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नशे के लिए पैसे नहीं दिए..हैवान पति ने पत्नी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया
24 फरवरी को भी मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं मिलेगी। मौसम खराब रहेगा। 24 फरवरी को 5 जिलों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। इसके अलावा आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, इसलिए संभलकर रहें। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने वाला है, जिससे रीजन के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 24 और 25 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पांच जिलों में मंगलवार को ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home