देहरादून: प्रेमनगर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी..पंखे से लटका था शव
बताया जा रहा है कि छात्र मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। पुलिस को इस बात की सूचना की गई।
Mar 31 2021 4:46PM, Writer:Komal Negi
देहरादून के प्रेमनगर से एक बड़ी खबर है। यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। पुलिस को इस बात की सूचना की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। युवक प्रेमनगर क्षेत्र निवासी हर्षवीर सिंह मेहता के घर पर किराए पर रहता था। हर्षवीर सिंह मेहता ने बुधवार को सुबह पुलिस को सूचना दी कि एक युवक उनके घर पर किराये पर रहता था। उसने अपने बैग के फीते से पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। साथ ही फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। शव का मौके पर ही पंचनामा भरा गया और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। मृतक के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि मृतक का नाम दीपक सिंह मूल निवासी अरोडी, जनपद पिथौरागढ है। युवक वर्तमान में एल्पाइन कालेज में मैकेनिकल ऑटोमोबाइल में तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IG अजय रौतेला ने 82 अफसरों का किया ट्रांसफर..अब पहाड़ चढ़ेंगे मैदान में डटे दरोगा