उत्तराखंड में सोमवार को है ईगास की छुट्टी, ध्यान से पढ़िए आदेश
अब तक लोगों में कन्फ्यूजन था कि रविवार को ईगास की छुट्टी दी जा रही है। लेकिन सरकारी आदेश के मुताबिक सोमवार (igaas Bagwal holiday monday) को छुट्टी दी जा रही है।
Nov 12 2021 2:51PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में ईगास की छुट्टी रविवार को नहीं बल्कि सोमवार को है, हम आपको आगे बकायदा शासनादेश पढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने पहली बार ईगास बग्वाल (igaas Bagwal holiday monday) को लेकर छुट्टी का शासनादेश जारी कर दिया है। इससे पहले उत्तराखंड में छठ को लेकर अवकाश की घोषणा की गई थी। इसके बाद लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और सरकार को ईगास की छुट्टी की तरफ ध्यानाकर्षित किया। आखिरकार उत्तराखंड सरकार द्वारा पहला शासनादेश जारी कर दिया है। ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले वक्त में भी अब हर ईगास की छुट्टी होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर अवकाश की बात ट्विटर पर शेयर की है। खास बात है कि सीएम ने गढ़वाली में ट्वीट करते हुए लिखा है। ‘उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ’। आगे देखिए आदेश पढ़िए
यह भी पढ़ें - ..तो अब उत्तराखंड में हर ईगास को होगी छुट्टी, अब तक का पहला शासनादेश जारी..देखिए
देखिए शासनादेश (igaas Bagwal holiday monday)
1
/
दरअसल पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है। इस बार सोमवार को ईगास की छुट्टी है
ईगास बग्वाल की बधाई
2
/
दरअसल छठ पर्व का अवकाश घोषित (igaas Bagwal holiday monday) होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इगास पर भी अवकाश घोषित करने की मांग करता रहा। चुनावों को देखते हुए सरकार किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती शायद इसलिए इगास पर भी फैसला लिया गया।