image: Uttarakhand BJP MLA Harbans kapoor passed away

उत्तराखंड बीजेपी में शोक की लहर, 8 बार के विधायक हरबंस कपूर का निधन

सीएम ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर (BJP MLA Harbans kapoor passed away) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।
Dec 13 2021 9:07AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड बीजेपी के लिए दुखद खबर है। गढ़ी कैंट से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर (BJP MLA Harbans kapoor passed away) का निधन हो गया है। सीएम ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। हरबंस कपूर के निधन की जानकारी भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने दी। हरबंस कपूर बीजेपी से 8 बार विधायक रहे लेकिन एक भी बार मंत्री नहीं बन सके।बताया जा रहा है कि उनका देर रात सोते वक्त निधन हो गया। वह अपनी सहज व सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित सभी भाजपा सरकार में मंत्रियों विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के काफी पुराने नेता हरबंस कपूर गढ़ी कैंट विधानसभा सीट से लगातार आठ बार से विधायक बने। उत्तर प्रदेश के देहरादून सीट से 1989 से सन 2002 तक विधायक चुने गए। हरबंस कपूर को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी देहरादून की गढ़ी कैंट सीट से लगातार चार बार जीत हासिल हो चुकी थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चुनाव का लेटेस्ट सर्वे, BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला..सिर्फ 4 सीटों का अंतर


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home