image: 5 vip seats in uttarakhand assembly elections

ये हैं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 5 VIP सीटें, इनके रिजल्ट पर सभी की नजर

यहां बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। uttarakhand assembly election परिणाम आने तक पूरे राज्य की नजरें इन वीआईपी सीटों पर टिकी रहेंगी।
Jan 24 2022 1:20PM, Writer:कोमल नेगी

uttarakhand assembly election 2022 के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुछ सीटों पर अब भी पत्ते खुलने बाकी हैं, लेकिन राज्य की कई वीआईपी सीटों पर किन धुरंधरों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है, ये पता चल गया है। यहां से प्रत्याशियों की हार जीत राज्य के नए सत्ता समीकरण तय करेगी। चुनाव परिणाम आने तक पूरे राज्य की नजरें इन वीआईपी सीटों पर टिकी होंगी, जहां बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। चलिए इन पांच वीआईपी सीटों के बारे में जानते हैं।
चकराता विधानसभा सीट
फिलहाल ये सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह यहां का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इस बार बीजेपी ने उनके खिलाफ रामशरण नौटियाल को मैदान में उतारा है। रामशरण नौटियाल बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। युवा वर्ग पर जुबिन की मजबूत पकड़ है, इसलिए सबकी नजरें इस सीट पर लगी हैं।

श्रीनगर विधानसभा सीट
यहां से बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मैदान में आ गए हैं। साल 2017 के चुनाव में भी गणेश गोदियाल और धन सिंह के बीच दिलचस्प फाइट देखने को मिली थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है।
विकासनगर विधानसभा सीट
यहां बीजेपी ने मुन्ना सिंह चौहान को टिकट दिया है, जिनकी जंग कांग्रेस नेता नवप्रभात से होगी। साल 2017 में भी मुन्ना सिंह चौहान और नवप्रभात आमने-सामने थे। तब मुन्ना सिंह चौहान आगे रहे थे। ऐसे में इस सीट पर एक बार फिर दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी।
गंगोत्री विधानसभा सीट
अभी तक का मिथक है कि गंगोत्री सीट जीतने वाले विधायक की पार्टी ही राज्य की सत्ता में बैठती है। इसलिए सबकी नजरें इस सीट पर हैं। यहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल भी इसी सीट से भाग्य आजमा रहे हैं। बीजेपी ने यहां से सुरेश चौहान को प्रत्याशी बनाया है।
भगवानपुर विधानसभा सीट
यहां देवर-भाभी के बीच होने वाली चुनावी जंग ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ममता राकेश को टिकट दिया है, जबकि बसपा से इस सीट पर उनके देवर सुबोध राकेश सामने हैं। भगवानपुर सीट पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की होती थी, उनके निधन के बाद से इस सीट पर उनकी पत्नी ममता राकेश लगातार जीतती आ रही हैं। कुल मिलाकर uttarakhand assembly election की ये 5 वीआईपी सीटें हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home