उत्तराखंड के युवा ध्यान दें: इंडियन नेवी में अग्निवीरों की भर्ती..25 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन
नौसेना की ओर से अग्निपथ अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर भर्ती-2022 के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
Jul 20 2022 10:36AM, Writer:कोमल नेगी
बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय नौसेना का हिस्सा बनने का शानदार मौका है।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022
नौसेना की ओर से अग्निपथ अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर भर्ती-2022 के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंड रखते हैं, वो तैयारी कर लें। मैदान पर दमखम दिखाने का वक्त आ गया है। ऑनलाइन आवेदन से पहले अधिसूचना जरूर पढ़ें। अधिसूचना में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ महिला अभ्यर्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब शारीरिक योग्यता के बारे में भी बताते हैं।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022 All Detail
पुरुषों के लिए ऊंचाई न्यूनतम 157 सीएमएस और महिला के लिए 152 सीएमएस तय है। पुरुषों को 6.30 मिनट में 1.6 किमी दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। आयु सीमा न्यूनतम 17.5 वर्ष है, जबकि अधिकतम 23 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा में छूट के बारे में जानने के लिए अधिसूचना पढ़ें।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022 how to apply
आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए अदा किया जा सकता है। एससी-एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है, जबकि अधिसूचना 9 जुलाई को जारी की गई। अग्निवीर एसएसआर के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, पंजीकरण की लास्ट डेट 22 जुलाई है। इसी तरह अग्निवीर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर-2022 में किया जाएगा। जबकि मेडिकल और ज्वाइनिंग 21 नवंबर 2022 को होगी। भर्ती संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर विजिट करें। रोजगार और शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।