image: Uttarakhand local body election bjp leading in dehradun and rishikesh nagar nigam

देहरादून नगर निगम में गामा ने दिखाया दम, ऋषिकेश नगर निगम में भी BJP का जलवा

नगर निगम चुनावों में देहरादून नगर निगम पर खासतौर से सभी की नजरें हैं। देहरादून और ऋषिकेश नगर निगम में बीजेपी लीडिंग पार्टी बन रही है।
Nov 20 2018 1:04PM, Writer:रश्मि पुनेठा

उत्तराखंड में निकाय चुनावों पर सभी की नज़रें टिकी हैं। इस बीच सबसे ज्यादा निगाहें देहरादून नगर निगम पर हैं। देहरादून नगर निगम से सुनील उनियाल गामा बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।
समाचार लिखे जाने तक सुनील उनियाल गामा पहले नंबर पर हैं और कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
सुनील उनियाल गामा और दिनेश अग्रवाल के बीच वोटों का फासला 6 हजार से ज्यादा का है। ऐसे में इस नगर निगम की तस्वीर साफ होती दिख रही है।
आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर ये है कि रजनी रावत पर खेला गया दांव सही साबित नहीं हो रहा।

अब बात ऋषिकेश नगर निगम की
ऋषिकेश नगर निगम से बीजेपी की अनिता ममंगाई लीड कर रही हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय वीना दीप शर्मा हैं।
ऋषिकेश नगर निगम से अनिता ममंगाई 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। ऐसे में इस नगर निगम की भी तस्वीर साफ होती दिख रही है।
नगर पालिका परिषद डोईवाला से निर्दलीय उम्मीदवार मधु आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी की नगीना रानी हैं। हालांकि दोनों के बीच वोटों का अंतर 200 का है। ऐसे में ये लड़ाई दिलचस्प साबित हो रही है।
नगर पालिका परिषद हर्बटपुर से निर्दलीय उम्मीदवार नीरज रोहिला और बीजेपी की नीरू देवी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के बीच वोटों का अंतर 10 का है। ऐसे में इस नगर पालिका परिषद से कोई भी जीत हासिल कर सकता है।

उधर नगर पालिका परिषद मसूरी से निर्दलीय उम्मीदवार अनुज गुप्ता लीड कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार ओपी उनियाल हैं। ये टक्कर भी कांटे की साबित हो सकती है क्योंकि दोनों के बीच वोटों का अंतर 1000 के करीब है।
कुल मिलाकर कहें तो देहरादून नगर निगम और ऋषिकेश नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी लीड कर रही है। नगर पालिका परिषद हर्बटपुर और नगर पालिका परिषद डोईवाला में निर्दलीय उम्मीदवारों और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home