image: snow fall and rain forecast in uttarakhand

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट, 6 जिलों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे बारिश और बर्फबारी से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है।
Dec 23 2018 1:26AM, Writer:आदिशा

क्रिसमस का दिन पहाड़वासियों के लिए ठंड की सौगात लेकर आएगा। अगले 24 घंटों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाके घने कोहरे में लिपटे रहेंगे, जबकि पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। खास तौर पर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी जिले के लोगों को अगले 24 घंटे भारी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगह गदेरे और झरनों के जमने की भी खबर है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यह भी पढें - एक्सक्लूसिव वीडियो: रुद्रप्रयाग में खड़ी गाड़ी पर लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
वहीं नीती घाटी और औली में लगातार गिर रहे तापमान के कारण गदेरे और झरने जम गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गदेरों में बहती जलधारा जमने से निचले क्षेत्र जोशीमठ नगर के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या हो गई है। जोशीमठ में इन दिनों तापमान माइनस 3, नीती घाटी में माइनस 18 है। शनिवार को मैदानी इलाकों में दिन कि शुरुआत कोहरे के साथ हुई। राजधानी में पाला गिरने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 22.7 और रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर चलने के साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा भी छा सकता है। देहरादून में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात को पाला पड़ने की वजह से परेशानी हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि राहत वाली बात ये है कि फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home