image: Sanjay kumar joins bjp again says report

उत्तराखंड में जिस BJP नेता पर यौन शोषण के आरोप लगे, उसकी फिर से BJP में वापसी हो गई!

क्या यौन शोषण के आरोपी संजय कुमार को बीजेपी ने बैक डोर से पार्टी में एंट्री करा दी है? अगर ऐसा है तो सवाल उठने ही चाहिए...पढ़ें पूरी खबर
Sep 25 2019 2:37PM, Writer:कोमल नेगी

बीजेपी के संजय कुमार, ये नाम आपको याद तो होगा। उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश महामंत्री संगठन हुआ करते थे, पर बड़ी बेइज्जती कर निकाले गए। निकालने की वजह भी बड़ी थी, संजय कुमार पर एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। बवाल मचने के बाद बीजेपी ने संजय कुमार को पार्टी से बाहर कर दिया, पर सोशल मीडिया के हवाले से बड़ी खबर ये है कि संजय कुमार एक बार फिर बीजेपी में एंट्री पा गए हैं। एंट्री क्या, समझ लो पूरा भौकाल बनाकर लौटे हैं। खबर के मुताबिक उन्हें हरियाणा के विधानसभा चुनाव के प्रदेश संयोजकों में की लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट में संजय कुमार का नाम भी दर्ज है। संजय कुमार के नाम के आगे उनका फोन नंबर भी दर्ज है। तो सवाल ये ही है कि क्या ये वही संजय कुमार हैं, जिन्हें प्रदेश महामंत्री संगठन पद से हटा दिया गया था। अगर ऐसा है तो ऐसा हुआ क्यों ? अब संजय कुमार की बैकडोर एंट्री पर सवाल उठ रहे हैं, उठने भी चाहिए। संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। मामला कोर्ट में लंबित है, ऐसे में सवाल ये है कि इन्हें बीजेपी में कैसे वापस ले लिया गया।

यह भी पढ़ें - शर्मनाक! पहाड़ में मजबूर है किसान..कुंभकर्णी नींद सो रहा है उत्तराखंड का उद्यान विभाग?
वैसे आरोप तो बीजेपी संगठन पर पहले भी लगते रहे हैं। संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बीजेपी की महिला कर्मचारी थी। आरोप लगे तो बीजेपी संजय कुमार को बचाने की जुगत भिड़ाने लगी। महिला कर्मचारी को संरक्षण देने, उसकी मदद करने की बजाय बीजेपी ने उसे पार्टी कार्यालय से ही बाहर निकाल दिया। संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर भी एक महीने बाद दर्ज हो सकी। संजय कुमार पर लगे आरोपों को कमजोर करने के लिए पुलिस पर भी दबाव डाला गया, जिसके बाद संजय कुमार पर लगी बलात्कार की धारा हटा ली गई। अब संजय कुमार को हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रदेश संयोजक बनाकर बीजेपी में उनकी बैक डोर एंट्री कराई जा रही है। इस मामले को लेकर जब बीजेपी पदाधिकारियों से सवाल पूछे गए तो उनसे जवाब देते नहीं बना। सांसद अजय भट्ट ने भी इस विषय में कोई जानकारी ना होने की बात कही। बीजेपी की महिला कर्मचारी के यौन शोषण के आरोपी संजय कुमार को जब पार्टी में ही रखना था तो फिर निष्कासन का नाटक ही क्यों किया, ये सवाल हर किसी के मन में है। इस सवाल का जवाब कब मिलेगा, अब ये देखना होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home