उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट LIVE: देखिए कौन कहां से जीता
हम आपको उत्तराखंड पंचायत चुनाव के एक एक जगह का रिजल्ट दिखा रहे हैं..आप भी देखिए
Nov 6 2019 5:43PM, Writer:कोमल
रामनगर में भाजपा प्रत्याशी रेखा रावत 21 वोट पाकर विजयी हुईं। विधायक की पुत्र वधु श्वेता बिष्ट को 12 मत मिले।
अल्मोड़ा के द्वाराहाट में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक किरौला ने भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रभाकर लाल साह कन्नू को 14 मतों से हराकर प्रमुख पद पर शानदार जीत दर्ज की।
चौखुटिया में किरन बिष्ट ने चेतना नेगी को 5 वोटों से हराया, किरन बिष्ट को 19 व चेतना नेगी को 14 वोट मिले।
जोशीमठ ब्लॉक में कांग्रेस के हरीश परमार ने जीत दर्ज की।
उत्तरकाशी के नौगांव में सरोज पंवार ब्लाक प्रमुख
टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रभा देवी बिष्ट को 21 मत मिले।
कालाढूंगी के कोटाबाग में भाजपा के बागी रवि कन्याल 19 मत लाकर ब्लाक प्रमुख बने।
सितारगंज ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलजीत कौर की जीत हुई।
चंपावत ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय रेखा देवी ने मुकेश महराना को 4 वोटों से हराया।
बाराकोट ब्लाक में भाजपा ने जीत दर्ज की।
रामगढ़ ब्लाक में निर्दलीय पुष्पा नेगी को 21 वोटों के साथ जीतीं।
धारी विकासखंड में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख की सीट पर भाजपा ने कब्जा किया।
कनालीछीना में भाजपा की सुनीता कन्याल ब्लाक प्रमुख बनीं।
लोहाघाट के बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी विनीता फर्त्याल ने आनंद अधिकारी को हराया।
गदरपुर में ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की प्रत्याशी पूनम रानी 27 मत लेकर विजयी हुईं।
चंपावत में निर्दलीय रेखा देवी भाजपा के मुकेश महराना को हराकर बनी ब्लॉक प्रमुख।यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट: जानिए कहां से किसे मिली जीत