image: Coronavirus Uttarakhand:21 days lockdown in india

आज रात 12 बजे से पूरा भारत 21 दिन के लिए लॉकडाउन : पीएम मोदी..देखिए वीडियो

देश के पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश दिया है कि पूरे देश में आज रात 12 बजे के बाद 21 दिन का लॉकडाउन होगा।
Mar 24 2020 8:20PM, Writer:आदिशा

देश ही नहीं बल्कि दुनिया कोरोना वायरस के महासंकट से जूझ रही है। ऐसे में पीएम मोदी देश के सामने आए और कहा कि आज रात 12 बजे के बाद से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन होगा। घर से बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। प्रधानमंत्री ने कहा- हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। ये जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। ये 21 दिन का होगा। पीएम मोदी का कहना है कि मेडिकल सुविधाएं मिलती रहेंगी, स्वास्थ्य सेवाएं इस वक्त सभी राज्यों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हर कोई देशवासियों के साथ खड़ा है। राशन, दूध की दुकानें आपके लिए खुली रहेंगी। मोदी ने कहा कि ऐसे समय में ये ध्यान रखिए कि अफवाहें बड़ा जोर पकड़ती है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें।



View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home