देवभूमि खतरे में..दिल्ली के मरकज में उत्तराखंड से शामिल हुए थे 35 लोग..मचा हड़कंप
कोरोना वायरस की डरावनी खबरों के बीच सबसे डराने वाली खबर सामने है। उसके साथ ही उत्तराखंड सबसे बड़े खतरे में है।
Mar 31 2020 2:13PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
दिल्ली के निजामुद्दीन में जो हुआ, उससे देश शर्मिंदा भी है और डरा हुआ है। तब्लीगी जमात के मरकज में करीब 1700 लोग जमा हुए और 24 लोग अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने इस बात की जानकारी दी है। अब इसी जमात से उत्तराखंड के लिए भी बेहद बुरी और डराने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि उत्तराखँड के अलग अलग जिलों से करीब 35 लोग इस जमात में शामिल हुए थे। अकेले हरिद्वार जिले से इस जमात में 11 लोगों के शामिल होने की खबर है। ज़रा सोचिए ये मामला कितना भयानक हो सकता है। तब्लीगी जमात के मरकज मामला तब सामने आया , जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई।वो शख्स कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिला था। इसके बाद तो हड़कंप मच गया था। 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव निकले। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: संदिग्ध बुखार से लड़की की मौत, अंत्येष्टि में शामिल होने गए लोग होम क्वारेंटीन
रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरा सरकारी अमला हरकत में आया। पूरा सेंटर को खाली करवाया गया। हरिद्वार जिले से दिल्ली के मरकज में 11 लोग शामिल हुए थे, इनमें से 10 भगवानपुर इलाके के बताए जा रहे हैं। ये सभी ग्राम डाडा जलालपुर के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक शख्स मंगलोर का रहने वाला बताया जा रहा है। हैरानी की बात है कि निजामुद्दीन स्थित जमात के मरकज में 15 मुल्कों से लोग आए थे। मरने वालों में तेलंगाना से लेकर कश्मीर तक पहुंचे लोग हैं। इसके बाद से पूरे देश में हड़कंप मच गया है. हर प्रदेश ने अलर्ट जारी किया है।