image: 98 thousand rupees cheated from shopkeeper in dehradun

देहरादून: ठग ने खुद को आर्मी अफसर बताया, 98 हजार का चूना लगाकर भाग गया

साइबर ठगों ने आटा चक्की खरीदने के नाम पर सप्लायर को 98 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित अब थाने के चक्कर काट रहा है। ठगी करने वाला जालसाज खुद को आर्मी ऑफिसर बता रहा था...
Apr 29 2020 8:16PM, Writer:कोमल नेगी

साइबर जालसाजों से बचकर रहें। कोई बैंक अकाउंट या पेटीएम की जानकारी मांगे, तो कतई ना दें, क्योंकि देहरादून में आटा चक्की सप्लायर के साथ जो हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है। यहां साइबर ठगों ने आटा चक्की खरीदने के नाम पर सप्लायर को 98 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित अब थाने के चक्कर काट रहा है। ठगी करने वाला जालसाज खुद को आर्मी ऑफिसर बता रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। अब आपको पूरा मामला बताते हैं। दून के वसंत विहार एन्क्लेव में सुभाष ध्यानी रहते हैं। सुभाष घरेलू आटा चक्की के सप्लायर हैं। 26 अप्रैल को उनके पास बाजपुर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम शिवकुमार बताया। उसने ये भी कहा कि वो सेना में अधिकारी है। आरोपी ने कहा कि उसे आटा चक्की चाहिए। भुगतान वो पेटीएम से करेगा। ऐसा कहकर आरोपी ने सुभाष ध्यानी से उनके पेटीएम अकाउंट की सारी डिटेल मांग ली। आटा चक्की बेचने के चक्कर में सुभाष भी झांसे में आ गए। शातिर ठग को सारी जानकारी दे दी। यही गलती सुभाष की गाढ़ी कमाई ले डूबी। जैसे ही सुभाष ने फोन रखा उनके खाते से 97,998 हजार रुपये उड़ गए। अब सुभाष ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home