image: 1400 people return to pauri garhwal on 03 may

उत्तराखंड लौटे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 1400 लोग..लाखों लोग लाइन मेंं

उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 1400 लोग लाए गए हैं।
May 3 2020 6:25PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि आज रविवार को राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शिविरों में रूके लगभग 1400 उत्तराखंड के लोगों को बसों से वापस राज्य में लाया गया है। राज्य के भीतर अपने घर से बाहर जो लोग दूसरे जिलों में फंसे हैं, उन्हें भी अपने जिले में भेजा जा रहा है। इनमें जो लोग अपने वाहन से जाना चाहते हैं उन्हें पास निर्गत किए जा रहे हैं। राजस्थान सरकार से भी सहमति प्राप्त हुई है कि राजस्थान में फंसे हुए उत्तराखंड के जो लोग अपने वाहन से उत्तराखंड आना चाहते हैं, उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा प्राथमिकता से पास निर्गत किए जाएंगे। दूरस्थ स्थानों से उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाये जाने के लिए रेल मंत्रालय से समन्वय कर व्यवस्था की जा रही है। आगे भी पढ़िए इस बारे में खास बातें..

यह भी पढ़ें - देहरादून में कोरोना से सबसे ज्यादा केस, फिर भी ऑरेंज जोन में क्यों ?..जानिए इसका जवाब
गढ़वाल और कुमाऊं में अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1- गढ़वाल में इन अधिकारियों मिली जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और महाप्रबन्धक उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून
2- कुमाऊं में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक यातायात हल्द्वानी और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी। शासन ने यह बात स्पष्ट करी है कि यह पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से ही होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बुधवार देर शाम मुख्य सचिव को आदेश दिए कि वे जल्द से जल्द दूसरे राज्य में फंसे उत्तराखंड के निवासियों का विवरण जुटाएं। बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों का विवरण जुटा कर एक डाटा तैयार किया जा रहा है जिसके निर्देश बुधवार को मुख्य सचिव को दिए गए। उन्होंने बताया कि लोगों को राज्य में वापस लाने से पहले सम्बंधित राज्य की अनुमति मिलनी भी जरूरी है। साथ ही साथ उन लोगों की राज्य वापसी के दौरान उत्तराखंड में कोरोना फैलने का खतरा न हो इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home