image: Uttarakhand Tourism may start soon at green zone district

उत्तराखंड: 10 जिलों में शुरू हो सकती हैं पर्यटन गतिविधियां..केन्द्र के ग्रीन सिग्नल का इंतजार

उत्तराखंड पर्यटन (uttarakhand tourism) से जुड़ी एक बड़ी खबर है। के 10 ग्रीन जोन जिलों में पर्यटन गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
May 12 2020 9:13AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

कोरोनावायरस का लॉकडाउन-3 और उत्तराखंड का पर्यटन (uttarakhand tourism) बिजनेस। इन सबके बीच एक बड़ी खबर है। आपको ये मालूम ही होगा कि कल अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक हुई। इसमें कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने इस वीडियो कांफ्रेंस में है पीएम मोदी से बात की और राज्य में है पर्यटन शुरू करने की अनुमति मांगी। सीएम त्रिवेंद्र ने पीएम मोदी से अनुमति मांगी कि राज्य के अंदर ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाए। इसके अलावा उन्होंने कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों की भी अनुमति मांगी है। अब सवाल यह है कि क्या इस वक्त उत्तराखंड इन चीजों के लिए तैयार है? उत्तराखंड में इस वक्त 10 ग्रीन जोन हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग जिले में गांव वालों ने खुद बनाया क्वारेंटीन सेंटर..LED, पंखे और CCTV भी लगाए
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मानें तो कोरोनावायरस जैसी महामारी से उत्तराखंड में होटल के अलावा रेस्टोरेंट और पर्यटन व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अब लॉकडाउन-3 खत्म होने को है तो ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी को उत्तराखंड में कोरोनावायरस की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य में 68 पॉजिटिव मामले मिले हैं जिनमें 46 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इसके बाद सीएम ने कहा कि राज्य के अंदर ग्रीन जोन के बीच में सीमित पर्यटन गतिविधियां (Uttarakhand Tourism) अनुमन्य की जाएं। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को क्या गाइडलाइंस मिलती है। देखना यह भी है कि क्या वास्तव में उत्तराखंड के ग्रीन जोन में पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी?


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home