image: Coronavirus infected 158 people died in Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोनावायरस का खौफ, 158 लोगों की मौत..देखिए हर जिले के आंकड़े

राज्य में मृत्यु के आंकड़ें दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अबतक कोरोना की वजह से 158 मृत्यु हो चुकी हैं।
Aug 18 2020 3:41PM, Writer:Komal Negi

राज्य में कोरोना के कुल आंकड़े लगभग साढ़े 12 हजार पहुंच चुके हैं। इसी के साथ हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। साढ़े बारह हजार पहुंचने के बाद परिस्थितियां चिंताजनक हो रही हैं। यह आंकड़ा सरकार के साथ राज्य के निवासियों के लिए भी खतरे की घंटी है। यह समय बेहद कठिन है। अगर इस समय लापरवाही बरती गई तो राज्य हालात बद से बदतर हो सकते हैं। हालांकि सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि राज्य को कोरोना मुक्त बनाने की ओर वह प्रयासरत है। वहीं जिस क्षेत्र में भी कोरोना के केस मिल रहे हैं उन जगहों को लगातार कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। हरिद्वार जिले में आंकड़े 3000 पार कर चुके हैं। वहीं देहरादून और यूएसनगर में भी आंकड़े 2000 के पार जा चुके हैं। अब तक राज्य में 12493 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 8485 कोरोना पॉजिटिव केस ऐसे हैं जो पूर्णतः ठीक हो चुके हैं और अब राज्य में 3806 एक्टिव केस बचे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हल्द्वानी में घरों से निकल रहे हैं खतरनाक सांप, अब तक 500 से ज्यादा पकड़े गए
एक ओर जिस गति से राज्य में रिकवरी रेट बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना के कारण हुई मृत्यु के बारे में बात करें तो आंकड़े सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अब तक राज्य में 158 लोगों की कोरोनावायरस के कारण मृत्यु हो गई है। यह संख्या भयावह है। 158 मरीज कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग हार चुके हैं। मृत्यु रेट बहुत ही तीव्रता से बढ़ रहा है। यह सबसे अधिक चिंता का विषय है। मृत्यु का आंकड़ा बढ़ना इस समय एक बहुत ही बुरा संकेत है। दून और नैनीताल में मृत्यु के आंकड़ें सबसे अधिक हैं। कोरोना के कारण हुई मृत्यु के आंकड़ें सरकार के साथ ही जिला प्रशासन भी बेहद टेंशन में आ रखा है। राजधानी दून में कोरोना के कारण सबसे अधिक मृत्यु दर्ज हुई है। दून में कुल 87 पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं। वहीं दून के बाद दूसरे नंबर पर नैनीताल जिले में सबसे अधिक मरीजों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। राज्य में अब केवल एक ही जिला ऐसा बचा है जहां पे कोरोना के कारण एक भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। चमोली जिले में मृत्यु के आंकड़े अब भी शून्य हैं। चलिए अब हर जिले में कोरोना के कारण हुई मृत्यु के आंकड़े जानते हैं

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दुखद खबर..एकला तोक गांव में भूस्खलन, मलबे में दफन हुई महिला
अल्मोड़ा जिले में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
बागेश्वर जिले में अबतक 1 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
चंपावत जिले में अबतक 2 व्यक्ति की मृत्यु हुई
देहरादून जिले में अबतक 87 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
हरिद्वार जिले में अबतक 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
नैनीताल जिले में अबतक 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
पौड़ी गढ़वाल में अबतक 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
पिथौरागढ़ में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
रुद्रप्रयाग जिले में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई
टिहरी गढ़वाल में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
यूएसनगर नगर में अबतक 11 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
उत्तरकाशी में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home