गढ़वाल: सफाई करते वक्त पति की रिवॉल्वर से हुआ फायर..पत्नी के पेट में लगी गोली
दिवाली के दिन पूजा के बाद बुजुर्ग महिला पति की रिवॉल्वर साफ कर रही थी, तभी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। आगे पढ़िए पूरी खबर
Nov 16 2020 2:44PM, Writer:Komal Negi
अगर आप अपने घर में राइफल या रिवॉल्वर रखते हैं, तो इन्हें लेकर खासतौर पर सतर्क रहें। इनकी साफ-सफाई करते वक्त ध्यान रखें, कि हथियार में गोलियां ना हों। हथियार की सफाई करते वक्त बरती गई जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में भी यही हुआ। यहां रिवॉल्वर की सफाई करते वक्त अचानक गोली चल गई। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा घमंडपुर इलाके में हुआ। जहां 61 वर्षीय देवेश्वरी देवी पत्नी गोविंद सिंह शुक्रवार रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। घमंडपुर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल लाया गया था। देवेश्वरी देवी के सीने के पास गोली लगी थी। वो दर्द से तड़प रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देवभूमि के योगी का प्रणाम..कहा-मेरी हर दिन की पूजा में शामिल हैं केदारनाथ जी..देखिए वीडियो
पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात पूजा के बाद देवेश्वरी देवी अपने पति की रिवॉल्वर साफ कर रही थीं, उसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से फायर हो गया। फायरिंग की आवाज सुन परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े..घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो कमरे का नजारा देख, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां बुजुर्ग देवेश्वरी देवी फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। वो दर्द से तड़प रही थीं। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला का अस्पताल में एक्स-रे किया गया। जिसमें पता चला कि गोली पेट में धंसी है। बहरहाल महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच जारी है।