उत्तराखंड: बच्चे को गाड़ी में छोड़कर नहर में कूदी महिला..दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाया
महिला ने खुदकुशी की कोशश की। इस दौरान महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया था।
Mar 7 2021 3:57PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हरिद्वार जिले से है, जहां एक महिला ने खुदकुशी की कोशश की। इस दौरान महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया था। जैसे ही महिला ने नहर में छलांग लगाई, तो मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को नहर से बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस को भी इस बात की खबर की। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर है कि महिला रुड़की के लंढौरा की रहने वाली है। पुलिस द्वारा इस मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ पर पता चल रहा है कि महिला ने गृह क्लेश के चलते गंग नहर में छलांग लगाई थी। महिला के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस में 2 हजार कांन्टेबलों की भर्ती..DGP ने दी खुपशखबरी