image: Dead body found under Dehradun Raiwala flyover

देहरादून में फ्लाईओवर के नीचे मिली युवती की आधी जली लाश, हाथ पर गुदा है ‘मां’

युवती ने नीले रंग के कपड़े पहने और काले रंग का प्लाजो पहना हुआ है। शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है।
Aug 19 2021 5:44PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां फ्लाईओवर के नीचे एक महिला की लाश अधजली हालात में मिली है। ऐसे में मौेके पर हड़कंप मच गया। घटना देहरादून-हरिद्वार रोड के रायवाला थाना स्थित फ्लाईओवर की बताई जा रही है। खबर है कि फ्लाईओवर के नीचे एक महिला का शव आधी जली हालत में मिला। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त में जुटी है। युवती ने नीले रंग के कपड़े पहने और काले रंग का प्लाजो पहना हुआ है। शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है। महिला की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है, रंग गोरा है और हाथ में ‘मां’ नाम का टैटू गुदा है। पुलिस का कहना है कि महिला के हाथों में चूड़ियां हैं, ऐसे में अनुमान है कि वो शादीशुदा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मामला रंजिश के चलते हत्या का लग रहा है। पुलिस मान रही है कि युवती को संभवत: फ्लाईओवर के नीचे हरिपुरकलां गांव को जाने वाले रास्ते पर जलाया गया होगा। ये क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है। यहां जाने वाला ये मार्ग जंगल से होकर जाता है। इस मार्ग पर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है, इसलिए रात को आवाजाही नहीं होती। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। युवती कम उम्र की प्रतीत हो रही है और लग रहा है कि उसे कहीं बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। जहां यह शव मिला है वो फ्लाईओवर उत्तराखंड का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है। यहां से कुछ दूरी पर ही आबादी वाला क्षेत्र भी है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चलती बाइक पर अचानक पहाड़ से गिरे पत्थर, दो दोस्तों में से 1 की मौत..1 गंभीर


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home