image: kedarnath temple new beautiful images

भव्य रूप में बाबा केदारनाथ, देखिए नई केदारपुरी की लेटेस्ट तस्वीरें

केदारनाथ में आपदा के बाद केदारपुरी में नए निर्माण की लेटेस्ट तस्वीरें देखिये
Sep 8 2018 1:32PM, Writer:कपिल

केदारनाथ से कुछ बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। साल 2013 के भयानक आपदा के बाद ये तस्वीर आंखों को सुकून दे रही है। भगवान भोलेनाथ की नगरी में भव्य निर्माण हो रहा है। अब मंदिर के दूसरे छोर से अराइवल प्लाजा की एक कुछ और भव्य तस्वीरें सामने आई है। ये वो जगह है जहां पर तीर्थ यात्री शांति से बैठेंगे और ध्यान लगाएंगे। सबसे खास बात ये है कि अराइवल प्लाजा दो नदियों के संगम पर बनाया गया है। मंदाकिनी और काली गंगा से मंदिर तक के लिए रास्ता बनाया गया है। 252 मीटर लम्बा मार्ग बेहद ही खूबसूरती से तैयार किया गया है। पहले इस रास्ते में ग्रेनाइट की टाइल्स लगाई जानी थी लेकिन अब यहां ग्रेनाइट के पत्थर लगाए गए हैं। उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र यानी यूसैक के निदेशक ने इसे लेकर कुछ खास बातें बताई हैं।

यह भी पढें - केदारनाथ में भूस्खलन के बाद भी नहीं जाएगी बिजली
kedarnath temple new beautiful images
यूसैक के निदेशक डॉक्टर एमपीएस बिष्ट ने मीडिया को जानकारी दी थी कि इस अराइवल प्लाजा का क्षेत्रफल 64 वर्गमीटर है। इसके अलावा भी यहां दो और अराइवल प्लाजा का निर्माण होना है, जो और भी भव्य बनने जा रहे हैं। बाकी के दो प्लाजा का नाम टेम्पल प्लाजा और सेन्ट्रल प्लाजा होगा। सिर्फ अराइवल प्लाजा पर 400 लोग खड़े हो सकते हैं।

यह भी पढें - देवभूमि के तृतीय केदार की शक्ति जानिए
kedarnath temple new beautiful images
इस पूरे अराइवल प्लाजा पर 40 हजार टाइल्स लगाई गई हैं। मजबूती बनाए रखने के लिए इन टाइल्स को आपस में सीमेंट से चिपकाने के बजाय सीमेंट से टेप किया गया है। इसके पीछे भी एक खास वजह है। अगर इन्हें सीधे सीमेंट से चिपकाया जाता तो तापमान में लगातार बदलाव होने की वजह से ये चटक सकती हैं। ये तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि केदारपुरी को किसी मेहनत के साथ तैयार किया जा रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home