उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें अब नेपाल तक चलेंगी, हो गया बड़ा फैसला!
उत्तराखंड परिवहन निगम अब नेपाल तक के लिए बस सेवा की शुरूआत करने जा रहा है। हर दिन नेपाल-भारत के बीच दिल्ली और देहरादून से 4 बसें संचालित होंगी।
Sep 29 2018 11:34AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड परिवहन की बस में अब नेपाल का सफर भी कीजिए और खूबसरूत वादियों का आनंद भी लीजिए। जी हां जल्द ही देहरादून और दिल्ली से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से नेपाल तक का सफर शुरू होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही एक शानदार सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। देहरादून और दिल्ली से उत्तराखंड पररिवहन की चार बसें रोजाना नेपाल जाएंगी। दरअसल हाल ही में राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई है। इस बैठक में फैसला लिया गया है। बैठक में भारत-नेपाल बस सेवा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम को चार परमिट देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ हबी बसों के संचालन का रास्ता साफ गया है। अब आपको बताते हैं कि देहरादून से नेपाल के लिए बस का रूट क्या होगा।
यह भी पढें - देवभूमि की इस चोटी का नाम होगा ‘अटल चोटी’, पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
देहरादून से हरिद्वार के बाद खटीमा, बनबसा, महेंद्रनगर रूट के जरिए नेपाल पहुंचा जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली से रुद्रपुर होते हुए बनबसा और महेंद्रनगर के जरिए नेपाल का रास्ता तय किया जाएगा। परिवहन निगम द्वारा फैसला लिया गया है कि इन दोनों ही मार्गों पर हर दिन दो-दो बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। परिवहन सचिव शैलेश बगौली का कहना है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की दो बसों को नेपाल तक चलाए जाने की बात पर सहमति बन गई है। इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र से सहमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आना जाना होगा। संभावनाएं है कि इसके बाद बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो जाएगा।
यह भी पढें - उत्तराखंड के तीन क्रिकेटरों पर BCCI ने लगाया बैन, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा!
हालांकि बसों का संचालन केंद्र सरकार की परमीशन के बाद ही शुरू किया जाएगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो इंडो-नेपाल बस सेवा शुरू होने से लाखों की आबादी को फायदा मिलेगा। काफी वक्त से इस बस सेवा को शुरू करने की कोशिशें हो रहीं थीं। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल यात्रा पर गए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच बसें चलाने की बात कही थी। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए ये बड़ा फैसला लिया गया है। जाहिर सी बात है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाने से दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। अब देखना है कि कितनी जल्दी इस बस सेवा को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलती है। फिलहाल तो राज्य परिवहन निगम की तरफ से इसे हरी झंडी दे दी गई है।