Video: ‘यो मेरो पहाड़, मेरो संसार’..पहाड़ों में तैयार हुआ एक खूबसूरत गीत..देखिए
अनमोल प्रोडक्शन एक बार फिर से एक बेहतरीन पहाड़ी गीत के साथ आर सभी के बीच आया है। आप भी सुनिए और सुनाइए।
Oct 19 2018 2:02PM, Writer:आदिशा
ये गीत बताता है कि हमारा पहाड़ कितनी खूबसूरती से भरा है। यहां हमने अपना बचपन बिताया है, स्कूल के दिनों के वो खेल आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। इसलिए ‘’जी रयां जागी रयां मेरो यो पहाड़’’। अनमोल प्रोडक्शन के बैनर तले एक बेहतरीन गीत तैयार हुआ है। पहाड़ के बेहतरीन कलाकारों में से एक त्विशा भट्ट और उनकी मां मीनाक्षी भट्ट इस गीत की प्रोड्यूसर हैं। हिमांशु ह्यांकी की की आवाज और शब्दों की जादूगरी बेहतरीन है। रूहान भारद्वाज और अरविंद भारद्वाज इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हुड़का और बांसुरी पर महेश ने अपना जलवा दिखाया है। अनमोल प्रोडक्शन द्वारा लगातार उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री को नए मुकाम पर ले जाने का काम किया जा रहा है। त्विशा भट्ट लगातार इसके लिए मेहनत कर रही हैं।
यह भी पढें - Video: सोशल मीडिया पर इस गढ़वाली लोकगीत की धूम, अब तक 14 लाख लोगों ने देखा
इतना जरूर जानिए कि हर पहाड़ी के दिल को ये गीत छू लेगा। रोजी रोटी की तलाश में कई लोग देवभूमि से दूर तो रह रहे हैं लेकिन फिर भी दिल में उत्तराखंड की हरियाली है। इसी हरियाली के दम पर जिंदगी की तमाम दुश्वारियों का सामना करते हैं। ये गीत आपको वहीं ले जाएगा, जहां आपने अपना बचपन बिताया है। अनमोल प्रोडक्शन की पूरी टीम का शुभकामनाएं