image: nine mountaineer in india world record

जय उत्तराखंड: रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ एक ही जिले के 9 पर्वतारोहियों का नाम

सीमांत जिले पिथौरागढ़ के 9 पर्वतारोहियों ने एक खास उपलब्धि हासिल की है, इनका नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज हुआ है...
May 22 2019 4:45PM, Writer:कोमल नेगी

सीमांत जिले पिथौरागढ़ को पर्वतारोहियों के गढ़ के तौर पर पहचाना जाता है, यहां के लोगों में पर्वतारोहण के साथ ही पर्यावरण के प्रति अगाध प्रेम भी है, और अपने इसी पर्यावरण प्रेम के चलते जिले के 9 पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में दर्ज हुआ है...चलिए अब आपको इन पर्वतारोहियों की उपलब्धि के बारे में बताते हैं। साल 2017 में इन 9 पर्वतारोहियों ने कुमांऊं की पिंडर घाटी के बलजुरी पर्वत पर जाकर हिमालय बचाओ अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत दल ने बलजुरी पर्वत से 71 बैग कूड़ा इकट्ठा किया, जिसे बाद में बागेश्वर पालिका को सौंपा गया। इस टीम में नामी पर्वतारोही शामिल थे, जिन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता अभियान की मुहिम को नई पहचान दी है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की संस्तुति पर इनके नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढें - पहाड़ में छात्राओं पर खूंखार बंदरों का हमला..घायल छात्राएं अस्पताल में भर्ती


दरअसल हिमालय में स्वच्छता अभियान के तहत पर्वतारोहियों की संस्था, जिसे इंट्रेसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स के नाम से भी जाना जाता है का चयन किया गया था। इस टीम में वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू, विश्वदेव पांडेय के नेतृत्व में पर्वतारोहियों का एक दल विशेष अभियान के लिए रवाना हुआ। पर्वतारोहियों कि इस टीम ने बलजुरी पर्वत पर आरोहण कर वहां पर भारत, पर्वतारोहण संस्थान, ओएनजीसी, आइस और रेड क्रॉस का ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया। उस वक्त भी इन पर्वतारोहियों के साहस और उनके काम की खूब चर्चा हुई थी। अब इन पर्वतारोहियों के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में दर्ज हुए हैं, इस टीम में पर्वतारोही मनीष कसनियाल के साथ ही चंचल प्रसाद, काशी खत्री, राहुल भट्ट, भुवन चौबे, नंदा, दीपिका टोलिया शामिल थे। भारतीय रेड क्रास समिति के राज्य प्रतिनिधि कुंदन सिंह टोलिया ने नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज होने को सीमांत क्षेत्र की उपलब्धि बताया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home