image: team Tornado song Dhol Damau

Video: ये नया पहाड़ी रैप देखा आपने ? 9 दिन के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

पहाड़ के इन हुनरमंद लड़कों ने एक बार फिर से एक रैप पेश किया है। आइए आप भी सुन लीजिए और ये वीडियो देखिए
Jun 4 2019 12:41PM, Writer:कोमल नेगी

सचिन रौतेला, अमित कैंतुरा और अनिरुद्ध चौधरी..लड़के उम्र में छोटे जरूर हैं लेकिन हुनरमंद हैं और इस बात की तारीफ होनी चाहिए। इन लड़कों ने मिलकर एक टीम तैयार की है, जिसका नाम है टीम टोरनेडो। हुनरमंद हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये लड़के ना सिर्फ अच्छे गीत गाते हैं बल्कि पहाड़ की कई गीतों का ये प्रोडक्शन का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। काम से फुर्सत मिली, तो इन लड़कों ने भी अपना गीत लाने की कोशिश की..अब इस गीत को जो भी सुन रहा..अच्छा रिएक्शन दे रहा है। तो हमने सोचा कि क्यों न इस गीत को आपके सामने पेश किया जाए। ढोल दमाऊं की बीट पर रैप की धुन अच्छी लग रही है और शायद ये ही वजह है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। तीनों लड़के देहरादून के रहने वाले हैं लेकिन मूलरूप से कोई पौड़ी तो कोई टिहरी से है। 20 से 25 साल के बीच तीनों लड़कों की उम्र है और इस उम्र में तीनों सोशल मीडिया पर बवाल काट रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढें - Video: पहाड़ के इस गीत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 5 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
चलिए उम्मीद करते हैं कि आगे भी ये लड़के कुछ बेहतर करेंगे। हुनर की हमेशा तारीफ होनी चाहिए। फिलहाल आप भी देखिए ये वीडियो

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home