image: UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE

वाह! उत्तराखंड में पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात हैं, मास्क बना रही हैं पत्नियां..देखिए तस्वीरें

एक तरफ कोरोना का डर है और दूसरी तरफ इस वायरस से 24 घण्टा लड़ने वाले और देवभूमि की इस वायरस से रक्षा करने वाले मेहनती पुलिसकर्मी और उनकी पत्नियां। देखिए तस्वीरें
Apr 5 2020 10:11PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

वैश्विक बीमारी कोरोना से लड़ने के लिए देश क साथ साथ उत्तराखंड में पुलिस कर्मी दिन-रात ड्यूटी करते हैं और उत्तराखंड वासियों की रक्षा करते हैं। जहां एक ओर यह कर्मठ पुलिस वाले देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इन तमाम पुलिसकर्मियों की बीवियां भी उत्तराखंड के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही हैं। उत्तराखंड की औरतों के बारे में तो सब जानते ही होंगे। पहाड़ों की महिलाएं के अंदर मेहनत और काम के प्रति लगन होती है। दुर्गम से दुर्गम परिस्थिति भी होंगी तो भी यह हार नहीं मानतीं। घर के सभी कामों में तो निपुण होती ही हैं वहीं घर के बाहर भी अगर परिस्थितियां बिगड़ जायें तो यह हार नहीं मानतीं। ऐसा ही उदाहरण दिया है उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों की पत्नियों ने। एक तरफ उनके पति देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वह घर में उत्तराखंड की आम जनता के लिए मास्क तैयार कर रही हैं।

सलाम इन नारियों को

UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
1 /

आपको बता दें कि यह महिलाएं दिन रात मेहनत करके उत्तराखंड के लोगों के लिए और पुलिसकर्मियों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। 23 मार्च से ही लॉकडाउन होने के बाद पुलिसकर्मी चौराहे मोहल्ले और बॉर्डर पर तैनात होकर ड्यूटी कर रहे हैं।

हम हैं आपके साथ

UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
2 /

आपको बता दें कि कोरोना के चलते बाजार में मास्क की बेहद कमी आई है, जिसकी वजह से लोगों को मास्क उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं इसलिए इन महिलाओं ने यह ठानी कि वह लोगों को मास्क मुहैया कराएंगी। वह प्रतिदिन 50 से 55 मास्क तैयार कर उनको सैनिटाइज करके पुलिस और आम जनता और पुलिसकर्मियों को बांट रहीं हैं।

इस काम को सलाम

UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
3 /

साथ-ही-साथ कुछ महिला कॉन्स्टेबल भी ड्यूटी करने के बाद इन महिलाओं का मास्क बनाने में हाथ बटा रही हैं। पुलिस द्वारा इन महिलाओं को कपड़ा और धागा उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये हैं कोरोना वॉरियर्स

UTTARAKHAND POLICE WOMEN MAKING MASK FOR POLICE
4 /

मास्क बनाने वाली पुलिसकर्मियों की पत्नियों के इस कदम की हर किसी ने सराहना की है। इस प्रयास में पुलिस का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है और आगे बी जारी रहेगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home