उड़ता उत्तराखंड: पति के साथ स्मैक तस्कर बन गई पत्नी, अब हुआ बड़े धंधे का पर्दाफाश
जिस प्रदेश में महिलाओं ने शराब के खिलाफ आंदोलन चलाए हों, वहां महिलाओं का नशे की तस्करी में लिप्त मिलना वाकई शर्मनाक है। मामला देहरादून के विकासनगर का है।
Aug 7 2020 9:02PM, Writer:Komal Negi
नशे की लत उत्तराखंड के युवाओं को बर्बादी की गर्त में धकेल रही है। उत्तराखंड, उड़ता पंजाब बनता जा रहा है। प्रदेश में बड़े स्तर पर नशे की तस्करी हो रही है। हैरानी वाली बात ये है कि नशे की तस्करी में महिलाएं भी लिप्त मिल रही हैं। जिस प्रदेश में महिलाओं ने शराब के खिलाफ बड़े आंदोलन चलाए हों, वहां महिलाओं का नशे की तस्करी में लिप्त मिलना वाकई शर्मनाक है। मामला देहरादून के विकासनगर का है, जहां पुलिस ने स्मैक तस्करी में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 31.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। विकासनगर में कोतवाली पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने गुरुवार रात अलग-अलग जगहों से स्मैक के साथ चार आरोपी दबोचे। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: उत्तराखंड में आज 10 मरीजों की मौत, 100 के पार पहुंचा आंकड़ा..देखिए नई लिस्ट
रुई पिनाई सेंटर कुंजाग्रांट में पुलिस ने बाइक सवार दंपती को 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान नाजिम और उसकी पत्नी भूरी के रूप में हुई।
दोनों कुंजाग्रांट क्षेत्र में रहते हैं। नाजिम मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पहले भी जेल की हवा खा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो सहारनपुर के रहने वाले अफजाल से स्मैक खरीदकर लाया था। जिसे विकासनगर में सप्लाई किया जाना था।
अभियान के दौरान दरोगा रतन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने ढालीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान वसीम खान नाम के युवक को पकड़ा। आरोपी के पास से 5.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वसीम ट्रक कंडक्टर है। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, मातम में बदली गरीब परिवार की खुशियां
उसे स्मैक की लत है। पूछताछ के दौरान वसीम ने बताया कि वो बरेली से स्मैक लाकर विकासनगर में स्थानीय लोगों को फुटकर में बेचता था। डाकपत्थर से भी एक स्मैक तस्कर की गिरफ्तरी हुई है। आरोपी का नाम ताहिर हसन है, वो मोहल्ला जीवनगढ़ में रहता है। ताहिर चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 5.55 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने बताया कि वो सहारनपुर के मिर्जापुर से स्मैक खरीदकर लाया था। जिसे वो क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले लड़कों को सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने स्मैक तस्करी करते पकड़े गए चारों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शुक्रवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।