image: Dehradun Jolly Grant Airport Flight New Schedule

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट में फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू, 2 मिनट में पढ़िए पूरी जानकारी

शीतकाल को ध्यान में रखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किया है। नया शेड्यूल रविवार से लागू हो गया है।
Oct 25 2020 7:09PM, Writer:Komal Negi

कोरोना काल में थमी हवाई सेवाएं एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुकी हैं। उत्तराखंड से अलग-अलग शहरों के लिए हवाई सेवा मुहैया कराई जा रही है। शनिवार को देहरादून की जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट्स के लिए नया शेड्यूल भी जारी कर दिया। विंटर सीजन में सभी फ्लाइट्स नए शेड्यूल के तहत उड़ान भरेंगी। जो यात्री उत्तराखंड से दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंतनगर आने-जाने वाले हैं, वो शेड्यूल ध्यानपूर्वक पढ़ें। शेड्यूल से जुड़ी हर जानकारी राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह से रात तक 18 विमान हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सबसे पहले दिल्ली जाने वाले विमान की बात करते हैं। एयर लाइंस का विमान दिल्ली से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर आएगा और 8 बजे पंतनगर के लिए रवाना होगा। इसी तरह स्पाइस जेट का विमान सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से देहरादून पहुंचेगा। ये विमान 9 बजकर 15 मिनट पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ में कोरोनावायरस के बीच गलाघोंटू का खौफ..8 बच्चे बीमार, 1 बच्चे की मौत
तीसरा विमान मुंबई से देहरादून पहुंचेगा। सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर स्पाइसजेट का विमान मुंबई से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेगा। यही विमान 9 बजकर 15 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। इसी तरह दिल्ली-दून के बीच सेवा देने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर दून पहुंचेगा। जहां से ये 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्री भी कृपया ध्यान दें। एयर इंडिया का विमान सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर हैदराबाद से दून आएगा और सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई जाने वाले यात्री भी टाइम नोट कर लें। इंडिगो का विमान सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर मुंबई से आएगा और 10 बजकर 40 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। लखनऊ से एयर इंडिया का विमान 10 बजकर 20 मिनट पर दून पहुंचेगा, यही विमान 11 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें - जय केदारनाथ: केदारघाटी में नौजवानों ने ढूंढी खूबसूरत झील..यहां हो रहा है स्वर्ग सा अहसास
एयर इंडिया का विमान 11 बजकर 40 मिनट पर बेंगलुरु से उड़ान भरकर जौलीग्रांट पहुंचेगा और 12 बजकर 35 मिनट पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान दिल्ली से 12 बजकर 40 मिनट पर आएगा और 13 बजकर 15 मिनट पर वापस जाएगा। इसी तरह एयर इंडिया का विमान पंतनगर से 10 बजकर 30 मिनट पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और 11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान 11 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद से दून पहुंचेगा और 12 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद के लिए उड़ेगा। बेंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान 15 बजकर 10 मिनट पर दून पहुंचेगा, यहां से 15 बजकर 55 मिनट पर वापस जाएगा। कोलकाता से इंडिगो का विमान 16 बजे आएगा और 16 बजकर 30 मिनट पर वापसी के लिए उड़ान भरेगा। इस तरह सभी फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यह शेड्यूल रविवार से लागू होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home