image: Dehradun Delhi Vistara Airlines Timings and Fare

इंतजार खत्म: देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हो गई विस्तारा एयरलाइंस

आज से शुरु होगी Dehradun Delhi Vistara Airlines की देहरादून से दिल्ली फ्लाइट, जानिए शेड्यूल
Nov 27 2021 1:14PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

कोराना की स्थिति सामान्य होने के बाद अब यात्रियों की क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है जिसके बाद कई हवाई सेवाओं को विस्तार मिलना शुरू हो चुका है। हाल ही में गो फर्स्ट विमान कंपनी ने देहरादून से दिल्ली और मुंबई हवाई सेवा की शुरुआत की। गो फर्स्ट के बाद अब Dehradun Delhi Vistara Airlines भी अपना विस्तार कर रही है और आज से विस्तारा एयरलाइंस ने देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू कर दी है। जी हां, स्थिति सामान्य होने पर हवाई सेवाओं को विस्तार मिलना शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में विस्तारा एयरलाइंस ने भी देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी हवाई सेवा आज से शुरू कर दी है। बता दें कि इसी महीने गो फर्स्ट विमान कंपनी ने देहरादून से दिल्ली और मुंबई के लिए अपने हवाई सेवा की शुरुआत की और उनको बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गो फर्स्ट कंपनी के बाद अब विस्तारा एयरलाइंस भी दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का छियालेख..इसे भी कहते हैं फूलों की घाटी, स्वर्ग से कम नहीं ये जगह..देखिए तस्वीरें
पिछले साल विस्तारा ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट से अपनी हवाई सेवाओं को शुरू किया था जिसको बाद में बंद कर दिया गया था। एक बार दोबारा से विस्तारा कंपनी अपनी हवाई सेवाओं को देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कि विस्तारा कंपनी ने देहरादून से दिल्ली उड़ने वाली फ्लाइट का शेड्यूल क्या तय किया है। बता दें कि विमान दोपहर 2:45 बजे जॉली ग्रांट पहुंचेगा और 3:20 पर वापसी की उड़ान भरेगा। जौली ग्रांट एयरपोर्ट में यात्रियों की क्षमता में बढ़ोतरी होने के बाद कई हवाई सेवाओं में वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में Dehradun Delhi Vistara Airlines ने भी देहरादून से दिल्ली फ्लाइट की शुरुआत की है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि आज से विमानन कंपनी विस्तारा की दिल्ली-देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home