image: Fight between 2 women councillors at Dehradun municipal corporation

देहरादून नगर निगम में दो महिला पार्षदों के बीच घमासान, एक-दूसरे को जड़े थप्पड़

झगड़े के दौरान एक पार्षद ने दूसरी महिला पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ की गूंज दूर तलक गई। झगड़ा बढ़ने लगा।
Jan 9 2020 5:52PM, Writer:कोमल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...गुरुवार को यहां नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव हो रहे थे, लेकिन चुनाव के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसे देख मेयर सुनील उनियाल गामा भी सकते में आ गए। चुनाव के दौरान कांग्रेस की दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात सिर्फ यहीं तक रहती तो भी ठीक था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। झगड़े के दौरान एक पार्षद ने दूसरी महिला पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ की गूंज दूर तलक गई। झगड़ा बढ़ने लगा। जिस महिला पार्षद को थप्पड़ पड़ा था, उसने कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली। फजीहत होते देख मेयर सुनील उनियाल गामा को मामले में दखल देना पड़ा। आखिर में दोनों महिला पार्षदों की सुलह हो गई। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। दरअसल आज नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव हो रहे थे।

यह भी पढ़ें - झुसौ-भाखरो गांव की बेटी ने बढाया उत्तराखंड का मान, बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड
इसी दौरान सीट को लेकर पार्षद सुमित्रा ध्यानी और पार्षद कोमल बोहरा के बीच झगड़ा हो गया। सुमित्रा ध्यानी यमुना कॉलोनी से पार्षद हैं, जबकि कोमल बोहरा बल्लूपुर से। सीट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते जंग में तब्दील हो गया। इसी दौरान सुमित्रा ध्यानी ने कोमल बोहरा को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद बवाल तो होना ही था, हुआ भी। कोमल बोहरा सुमित्रा ध्यानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ गईं। हालांकि बाद में मेयर सुनील उनियाल गामा के समझाने पर दोनों पार्षद मान गईं और एक-दूसरे को गले लगाकर सुलह कर ली। दोनों पार्षदों की सुलह के बाद कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ। बता दें कि नगर निगम कार्यकारिणी समिति का चुनाव पार्षदों के बीच होता है। पार्षद इसमें खुद मतदान कर 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home