image: Col Baljit Bakshi tweet on Bipin Rawat

हद हो गई: उत्तराखंड ने अपना बेटा खोया, कुछ बेशर्मों को आई हंसी..खौल उठा लोगों का खून

CDS General Bipin Rawat का निधनः एक ओर अपने सपूत के लिए रो रहा है देश तो वहीं उनकी मौत पर क्यों कुछ बेशर्म लोग हंस रहे हैं।
Dec 9 2021 1:44PM, Writer:अनुष्का

समूचा भारत शोक की लहर में डूबा हुआ है। कल भारत के एक ऐसा जाबांज जिसके कंधे पर भारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह कर चला गया। आज पूरे देश की आंखें नम हैं। जनरल बिपिन रावत बीते दिन प्लेन क्रैश का शिकार हो गए। आज हमने एक सिपाही, एक सैन्य अधिकारी, एक पिता,एक देशभक्त को खो दिया। सीडीएस बिपिन रावत अब हमारे बीच नहीं हैं। एक पल को यूं लगा कि वे ठीक हो जाएंगे, लौट आएंगे हर बार की तरह भारत की सुरक्षा के लिए। मगर किस्मत को कुछ और मंजूर था। भारत देश का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंश जिसकी मृत्यु पर हर कोई शोक मना रहा है, वहीं कुछ ऐसे बेशर्म और बैगरत लोग भी हैं जो कि उनकी मौत पर हंस रहे हैं। अफसोस इस बात का है जब पूरा देश उनके असमय निधन पर शोक मना रहा है। उस वक्त कुछ ऐसे लोग हैं जो मौत पर भी जश्न मना रहे हैं। कर्म का ज्ञान दे रहे हैं। ये और कोई नहीं बल्कि एक पूर्व कर्नल बलजीत बख्शी हैं.. आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - नमन: जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत, साथ में ली जीने मरने की कसमें..साथ में ही चले गए

Col Baljit Bakshi ने किया ऐसा ट्वीट

Col Baljit Bakshi tweet on Bipin Rawat
1 /

कल जब बिपिन रावत आखिरी सांस ले रहे थे, जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे तब एक सैन्य अफसर अपनी नीच दर्जे की मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर ज्ञान दे रहा था। कर्नल रैंक के पूर्व सैन्य अधिकारी बलजीत बख्शी ने लगभग 13.50 पर ट्वीट करके कर्म और फल पर ज्ञान दे दिया। सेवानिवृत्त सेना अधिकारी Col Baljit Bakshi को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जैसे खबर मिली उन्होंने ट्वीट किया, “कर्म का लोगों से निपटने का अपना तरीका है।” हालांकि जब लोगों की गालियां पड़ने लगीं तो अधिकारी ने अपने अकाउंट से ट्वीट को डिलीट कर दिया।

लोगों ने कहा- शर्म करो

Col Baljit Bakshi tweet on Bipin Rawat
2 /

यह उस वक्त की बात है जब जनरल बिपिन रावत के प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आई। उस वक्त पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा था। उनके पैतृक गांव में लोग बाबा केदार से उनकी सलामती मांग रहे थे। बस यही दुआ कर रहे थे कि उनको कुछ न हो। ठीक उस वक्त यह सैन्य अधिकारी ट्विटर पर कर्म बता रहे थे। यह लिखते हुए ऐसे लोगों की मानसिकता पर शर्म आती है। सीडीएस बिपिन रावत के निधन की आधिकारिक घोषणा लगभग 6 बजे हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की। कल लगभग 12 बजे दोपहर के वक्त CDS General Bipin Rawat का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका भी थीं। दोनों ही लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद पुरे सोशल मीडिया पर शोक की लहर छा गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home