image: Army personnel throw pregnant wife from house for dowry

उत्तराखंड में सैन्य कर्मी पर लगे शर्मनाक आरोप, दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को घर से निकाला

नानकमत्ता में फौजी पति ने फोर व्हीलर और 2 लाख रुपये के लिए गर्भवती पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया...
Jan 2 2020 1:54PM, Writer:कोमल

दहेज मांगना अपराध है। दहेजलोभियों को सजा देने के लिए सख्त कानून बना है, पर इसके बावजूद ये अपराध रुक नहीं रहा। दहेज के लिए बेटियां सताई जा रही हैं। ऊधमसिंहनगर में भी ऐसा ही हुआ। जहां फौजी पति ने दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। उसे पीटा जाता था। इतने पर भी मन नहीं भरा तो पति ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी को सबक सिखाने के लिए आरोपी पति ने उसकी अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना नानकमत्ता की है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में दो बसों के बीच भीषण टक्कर, 10 से ज्यादा लोग घायल
पीड़ित ने बताया कि पिछले साल 25 जनवरी को उसकी शादी कैथुलिया गांव में रहने वाले गुरचरण सिंह उर्फ सोनू के साथ हुई थी। गुरचरण सिंह फौज में है। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया गया। पर पति और ससुराल वाले फोर व्हीलर और 2 लाख रुपये मांग रहे थे। पीड़ित ने विरोध किया तो 19 जून को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। 19 अगस्त को पति ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए उसकी अंतरंग तस्वीरें फेसबुक और वॉट्सएप पर डाल दीं। जिस पर देवर ने अश्लील कमेंट भी लिखे। बीते 25 नवंबर को पीड़ित ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अब वो ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहती है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दहेज एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home